• Fri. Mar 6th, 2026

एसडीओ ने अमलगम स्टील, नीलांचल आयरन प्राइवेट लिमिटेड एवं आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेस लिमिटेड कंपनी को लगाई फटकार, प्रदूषण विभाग को दिए जाँच के आदेश

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 9, 2024

सरायकेला : सरायकेला एसडीओ कार्यालय में कांड्रा एवं आसपास स्थित गांव में फैल रहे प्रदूषण को लेकर अमलगम स्टील एंड पॉवर लिमिटेड, नीलांचल आयरन प्राइवेट लिमिटेड, आधुनिक पॉवर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड कंपनी, प्रदूषण विभाग के पदाधिकारी एवं ग्रामीणों के साथ बैठक की गई. कांड्रा के आसपास क्षेत्र में फैल रहे प्रदूषण के खिलाफ बिंदुवार चर्चा की गई. जिसमें एसडीओ पारुल सिंह द्वारा कंपनियों को फटकार भी लगाई गई.

बता दे की कई वर्षों से कांड्रा के स्थानीय ग्रामीण कंपनी द्वारा फैलाई जा रहे प्रदूषण से ग्रसित हो कर बीमार पर रहे हैं . जिसके कारण ग्रामीणों का जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है. प्रदुषण इस कदर फैल चुकी है कि पेड़- पौधों, घरों की छतों, खेतों, तालाबों विद्यालयों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है. जिसमें हर घर एक व्यक्ति अलग-अलग तरह की बीमारी से ग्रसित हो चुके हैं. कंपनियों द्वारा इतनी लापरवाही बरती जा रही हैं कि आयरन ओर, कोल एवं फ्लाई ऐश लाने – ले जाने वाली ट्रैके हमेशा ओवरलोडेड होती हैं इन ओवरलोड वाहनों में तिरपाल भी नहीं ढका होता है जिसके फलस्वरूप सड़कों पर ट्रकों का डस्ट हमेशा गिरता रहता है जो कि सड़क पर प्रदुषण का मुख्य कारण बनता जा रहा है. जिसके कारण आए दिन सड़क दुर्घटना का शिकार क्षेत्रवासी होते रहते है. सड़क के दोनों ओर स्थित दूकानों एवं होटलों इत्यादि में ग्राहकों तथा दुकानदारों को भी काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पर रहा हैं. फिलहाल एसडीओ ने प्रदूषण विभाग के पदाधिकारी को जांच करने का निर्देशित किया है. वही शनिवार को अहले सुबह एसडीओ द्वारा कांड्रा के विभिन्न इलाकों में भ्रमण किया जाएगा.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *