• Sat. Feb 21st, 2026

ऑल इंडिया डेंटिस्ट एसोसिएशन की नवादा शाखा के बैनर तले नवादा के पूर्व डेंटिस्ट की मनाई गई पुण्यतिथि।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 8, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

नवादा – : नवादा के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉक्टर गोविंद प्रसाद श्रीवास्तव की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। ऑल इंडिया डेंटिस्ट एसोसिएशन की नवादा शाखा के बैनर तले होटल राजश्री में आयोजित पुण्यतिथि समारोह की अध्यक्षता वरीय डॉक्टर रमेश कुमार ने की । इस मौके पर उनके द्वारा इस क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना की तथा कहा कि उन्होंने जो कार्य पूरा किया है इस पथ पर हम लोग को आगे बढ़ाना है। उनके इस विश्वास को पूरा करना है ।कार्यक्रम के दौरान डॉ रमेश कुमार के साथ ही डॉ मनीष कुमार, डॉ राजीव रंजन, डॉ अजय कुमार, डॉ आलोक कुमार, डॉ ओम सुमन, डॉ राजदेव प्रसाद, डॉ अनमोल कुमार,डॉ विपुल, डॉ सनिष कुमार,डॉ सुधीर चंद्र सिंह, डॉ संजय गुप्ता, डॉ अमर कुमार , डॉ विपिन कुमार, डॉ पंकज कुमार, डॉ कृति सुमन,डॉ मिककी,डॉ नीरज कुमार,डॉ भूषण कुमार,डॉ उपेंद्र कुमार,डॉ विपुल सिंह,डॉ विजय कुमार,डॉ शाहबाज, डॉ सर्फा निगार, डॉ बुशरा आफरीन, डॉ राईन हैदर, डॉ नेहा कुमारी सहित अनेक लोग मौजूद थे । सभी लोगों ने डॉक्टर गोविंद प्रसाद श्रीवास्तव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन भेंट किया ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *