• Sun. Apr 5th, 2026

धूमधाम से मनाया गया पूर्व विधायक संजीव सिंह का जन्मदिन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 5, 2024
crescent ad

 

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

 

 

झरिया: झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह का जन्मदिन रविवार को झरिया कोयलांचल में उत्साह के साथ मनाया। झरिया बिहार बिल्डिंग स्थित जनता श्रमिक में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रागिनी सिंह के सूर्य पुत्र और पुत्री सूर्यांश और शार्या सहित सैकड़ों समर्थकों के साथ केक काटकर पूर्व विधायक संजीव सिंह का 43 वा जन्मदिन सादगी के साथ मनाया। मौके पर कार्यकर्ताओं व नेताओं को केक एवं मिठाई खिलाई। समर्थको ने दीर्घायु कामना के साथ जल्द ही जेल से रिहा होने की कामना की। वही आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक संजीव सिंह के जन्मदिन के शुभ अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा दर्शाया गया आने वाले समय में कमल ही देश को उन्नति की ओर ले जाएगा। क्रायकर्ताओं ने केक के माध्यम से संदेश देने का काम किया। सुबह से ही गुलदस्ता, बुके भेंट करने वालों का तांता लगा रहा। संजीव सिंह की जन्मदिन की खास बात यह रही कि जन्मदिन पर झरिया में विभिन्न संगठन द्वारा अपने क्षेत्र में केक काटकर जन्मदिन मनाया।

कतरास।रविवार को कतरास क्षेत्र के सभी कोलियरियों में सैकड़ों मजदूरों के बीच केक काटकर और 51 किलो लड्डू वितरण के साथ पूर्व झरिया विधायक संजीव भैया का जन्मदिन हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया, इस अवसर पर मुख्य रूप से राजू सिंह, महेंद सिंह,राजेश सिंह, अमलेश सिंह, छोटू पंडित, अरशद हुसैन, संजय ठाकुर, दिलीप सिंह, विजय पासवान, राहुल सिंह, हिदायत अली, मोहरम अली, कोसल सिंह, गुड्डू सिंह, लाला चौहान, राजू नोनिया, सदिक मिया,छठु यादव,मुफीद मिया,प्रदीप सहानी एवम अन्य लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *