• Wed. Feb 18th, 2026

अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन हेतु भेजे गये आमंत्रण पत्र पर आरएसएस के सदस्य अयोध्या के लिये हुए रवाना।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 2, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

जमुई झाझा – पुर्व के दिनों में अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन हेतु भेजे गये आमंत्रण पत्र पर आरएसएस के सदस्यों ने शुक्रवार को झाझा से अयोध्या के लिये रवाना हुआ। अयोध्या जाने वाले सदस्यो में जितेंद्र आर्य,कालिका प्रसाद बरनवाल,सत्यनारायण वर्मा,बमशंकर बरनवाल,शंभू बरनवाल एवं योगेंद्र साह शामिल है। रवाना होने से पूर्व सदस्यो ने वनवासी कल्याण आश्रम कार्यालय में एकत्रित हुये और प्रभु श्रीराम की पूजा अर्चना करने के बाद रेलवे स्टेशन पहुॅचा। सदस्य जितेंद्र आर्य ने बताया कि भागलपुर से विशेष गाड़ी अयोध्या के लिये रवाना हुआ है। आगे उन्होने बताया कि 22 जनवरी को ऐताहासिक दिन था और हमलोगों को यह सौभाग्य प्राप्त हुआ कि हमसभी प्रभु श्रीराम के दर्शन करेगे और प्रभु श्रीराम की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियो के लिये सौहार्दपूर्ण समाज और शांतिपूर्ण वातावरण बने रहने की मंगलमय कामना करेगे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *