• Thu. Mar 5th, 2026

रांची हिंसा मामले में 14 और लोगों को बनाया गया नामजद अभियुक्त, इससे पहले

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 24, 2024

 

10 जून 2022 को हुई हिंसा (Violence) के मामले में रांची की डेली मार्केट पुलिस ने और 14 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। इस मामले में पहले से 22 नामजद व दस हजार अज्ञात अभियुक्त बनाए गए थे।

 

10 जून 2022 को हुई हिंसा (Violence) के मामले में रांची की डेली मार्केट पुलिस ने और 14 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। इस मामले में पहले से 22 नामजद व दस हजार अज्ञात अभियुक्त बनाए गए थे।

इस प्रकार अब इस मामले में कुल नामजद अभियुक्तों की संख्या 36 हो गई। गौरतलब है कि 10 जून 2022 को मेन रोड में जमकर तोड़फोड़ की गई थी। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई थी।

फायरिंग (Firing) में दो युवकों की मौत हो गई थी। कई लोग घायल हो गए थे। मामले में डेली मार्केट, हिंदपीढ़ी और लोअर बाजार थाने में 43 के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी।

छापेमारी में सभी पाए गए थे फरार
डेली मार्केट पुलिस ने बताया कि अलग से शामिल किए गए आरोपियों की जांच की गई। इनके खिलाफ मिले CCTV फुटेज और Videography की भी जांच की गई। जांच के क्रम में सभी अभियुक्तों के 10 जून 2022 की हिंसा में शामिल होने की बात सही पाई गई।

 

इसके बाद पुलिस की ओर से इन लोगों को तीन बार नोटिस भी दिया गया। फिर भी इन लोगों ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद पुलिस की टीम ने सभी लोगों के घर पर छापेमारी की। सभी आरोपी फरार मिले।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *