
अंतर्कथा प्रतिनिधि

झाझा -: डाउन की दिशा में जाने वाली पटना हावडा मुख्य रेलखंड पर झाझा होकर गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण गाड़ी कुहासा के कारण मंगलवार को अपने निर्धारित समय से घंटो देरी से झाझा रेलवे स्टेशन पहुॅची। घने कुहरे ने लंबी दूरी तय करने वाली गाड़ी की रफ्तार में कमी की और जिससे लोगो को हुई परेशानी झेलना पड़ा। रेलवे विभाग के द्वारा दी गई जानकारी अनुसार पटना हावड़ा जनशताब्दी एक्स्प्रेस एक घंटा,प्रयागराज हावडा विभूति एक्सप्रेस दस घंटा,अनन्नया एक्सप्रेस दस घंटा,हमसफर एक्सप्रेस सात घंटा की देरी से झाझा स्टेशन पहुॅची।कुहासे के कारण लंबी दूरी तय करने वाली महत्वपूर्ण गाड़ियो के देरी से स्टेशन पहुॅचने से रेलयात्रियो को काफी परेशानियो का सामना करना पड़ा। वही एसएम रवि माथुरी ने बताया कि कुहासे के कारण लंबी दूरी तय करने वाली गाड़ी बिलंब से झाझा पहुॅच रही है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
