• Thu. Oct 15th, 2026

कालूबथान :पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय डुमरिया में हुआ निःशुल्क साइकिल वितरण, खिले छात्रों के चेहरे

admin's avatar

Byadmin

Oct 15, 2026
crescent ad

संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा

पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय डुमरिया के प्रांगण में छात्र-छात्राओं के बीच उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला, जब विद्यालय परिसर में सरकारी योजना के तहत निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण योग्य छात्र-छात्राओं को साइकिलें सौंपना रहा, जिससे दूर-दराज से आने वाले बच्चों को विद्यालय आने-जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी।

साइकिल वितरण समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुखिया प्रतिनिधि मदन मोहन राय के द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने और नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन को आगे बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम है और सरकार द्वारा दी जा रही इन सुविधाओं का लाभ उठाकर बच्चे अपने भविष्य को उज्जवल बनाएं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक बासुदेव रवानी ने अतिथियों का स्वागत किया और छात्र-छात्राओं को अनुशासन के साथ शिक्षा ग्रहण करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मी उपस्थित रहे, जिन्होंने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में उत्तम दास, राजेश महतो, कुमारी सुलेखा रवानी, विद्यासागर पांडेय और रमीज हालिम की सराहनीय उपस्थिति एवं सक्रिय भूमिका रही।

साइकिल मिलने के बाद छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे, और सभी ने तालियों के साथ इस पहल का स्वागत किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *