
अंतर्कथा प्रतिनिधि
देवीपुर -: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झुंडी पंचायत के भुलियामारनी में तिलक सेवा समिति द्वारा तिलक सेवा आश्रम व तिलक बाल विद्यालय का आधारशिला रखी गई। झारखण्ड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन ने शिलापट्ट का अनावरण कर आधारशिला रखी। उसके बाद वहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए तिलक सेवा समिति को बहुत ही शुभकामनाएं दिए। उन्होंने दान दिए भूखंड को बांस से घेरा बंदी कर पेड़ लगाने का सलाह दिए। अपने तरफ से फंड मुहैया कराने का वादा किया। मुख्य सड़क से भुलियामारनी से रतनबाद तक आरइओ से स्वीकृत कराने की बात कही, साथ ही हर संभव मदद करने का अश्वासन दिया। जमीन दाता प्रधान संघ के अध्यक्ष वरुण राय, सांसद प्रतिनिधि अभिनाश महतो को मंत्री ने सराहना किया। बचपन विद्यालय के निर्देशिका सह शिक्षका रूपा श्री ने कही कि स्वास्थ और शिक्षा के क्षेत्र में अब यहां महिलाएं और बच्चे हमारे हिस्से की होगी। पूर्व जिला परिषद् सदस्य महेंद्र यादव ने कहा कि क्षेत्र के घनिष्ठ व्यक्तियों से अपने पूर्वजों के नाम से सहयोग करने का अपील किया है। प्रधान संघ अध्यक्ष वरुण राय ने कहा कि इस गांव के लिए रोड, विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र नहीं है। चारों तरफ जंगल और जोरिया और नदी से घिरा हुआ है। यहां बहुत दिनों के बाद बिजली बहुत ही दूरी तय कर बिजली पहुंचाया गया है जो कि हल्की सी आंधी तूफान में टूट जाया करती है और महीनों बिल गुल रहती है। गांव के लोग चंदा इक्कठा कर बिजली ठीक कराई जाती है। उन्होंने बगल आधा किमी दूर मुख्य मार्ग से बिजली पोल मुहैया कर बिजली आपूर्ति की मांग की हैं। साथ ही इस कार्य के लिए एक एकड़ जमीन दिए हैं। आगे इस कार्य में जितनी जमीन की आवश्यकता होगी उतनी जमीन दी जायेगी। संयुक्त सचिव सूरज झा ने सबसे पानी की जरूरत को देखते हुए बोरिंग कराने का वादा किया। सबसे पहले निरंजन कुमार पांडेय पंडित जी के द्वारा शिलापट्ट के पास विधिवत पूजा पाठ कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर संतोष कुमार दिब्यांग भजन ने तोरा मन दर्पण कहलाए
मन ही देवता, मन ही ईश्वर, मन से बड़ा ना कोय गाकर दर्शकों को मन मोहा। मौके पर पूर्व मुखिया संघ जिला अध्यक्ष बबलू कुमार पासवान, शिक्षक रूपलाल किस्कू, झामुमो जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष तेजनारायण वर्मा, प्रखंड 20सूत्री अध्यक्ष जुलेश मरांडी, ऐहतराम अंसारी, आफताब आलम, समसाद अंसारी, बीडीओ विजय कुमार बारला, अंचलाधिकारी उज्जवल सोरेन, उपप्रमुख मिथिलेश यादव, अधिवक्ता मिथुल कुमार, पूर्व जिला परिषद् सदस्य परिमल सिंह उर्फ भूपेन सिंह, पूर्व जिला परिषद् महेंद्र यादव, पुर्व मुखिया संघ अध्यक्ष बबलू कुमार पासवान, पूर्व मुखिया लखन हांसदा, प्रधान बुधन किस्कू, शिक्षक रूपलाल किस्कू, पूर्व पैक्स अध्यक्ष हरिकृष्ण वर्णवाल, अधिवक्ता सह तिलक सेवा समिति हरिकृष्ण राय, 20 सूत्री सदस्य मृत्युंजय मंडल, बबलू दास, कोषा ध्यक्ष राजेश कुमार शाही, महासचिव बिपुल कुमार मिश्र, डॉक्टर विक्रम कुमार, समिति के सदस्य विजय शंकर, भाजपा के हुसेनाबाद मंडल के महामंत्री राजेंद्र राय आदि सैंकड़ों उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
