
अंतर्कथा प्रतिनिधि

*साहेबगंज (अमरजीत कुमार)-:* रांगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पतना प्रखंड में पहाड़ के ऊपर स्तिथ मां बिंदवाशिनी का मंदिर जो बिहार झारखंड के साथ साथ बंगाल में भी काफी प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि यहां जब शिव जी ने माता सती को त्रिशूल से गुस्से में आके टुकड़ा टुकड़ा कर दिया था तो माता के शरीर से रक्त कि तीन बूंद यहीं गिरा था जिसे लोग मां लक्ष्मी सरस्वती और जगत जननी दुर्गा के रूप में पूजते हैं। यहां रामनवमी के अवसर में मंदिर के तलहटी में पूरे एक महीने के लिए भव्य मेला का आयोजन किया जाता है जिसमे दूर दूर से लोग आकर पूजा आराधना करने के साथ साथ मेले का भरपूर आनंद लेते हैं। सोमवार 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण और उनके प्रतिष्ठान के आयोजन को लेकर कार्यक्रम किया जा रहा है और प्रधानमंत्री मोदी ने जो देश कि जनता को दिया जलाने के लिए कहा था उन्हीं को लेकर पूरे मंदिर प्रांगण और सीढ़ियों को हर तरफ से जगमगा दिया गया हैं।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
