
देवीपुर प्रतिनिधि

देवीपुर -: देवीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्राणडीह मैदान में स्टार क्लब प्राणडीह क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच महाकाल बंदरबासा ओर कपसिया के बीच खेला गया। जिसमें महाकाल बंदरबासा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। विदित हो की टूर्नामेंट छह -छह ओवर का था। बंदरबासा की टीम ने छह ओवर में 50 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी कपसिया की टीम ने छह ओवर में मात्र 30 रन ही बना पाये। पूर्व मंत्री सुरेश पासवान ने विजेता टीम को पांच हजार नगद व कप वहीं उपविजेता को तीन हजार नगद व कप देकर सम्मानित किया। मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी ने प्रत्येक चौका एवं छक्का पर खिलाडियों को पुरस्कार दिया। मौके पर टूर्नामेंट आयोजक मनोज यादव, सिकंदर पासवान, बीरबल पासवान, उपेंद्र पासवान, सहयोगी गौतम समेत पूर्व मुखिया राजेश राय, समाजसेवी फारूक अंसारी, धीरेन्द्र राय आदि मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
