• Wed. Mar 11th, 2026

फादर ए. टी. थामस मेमोरियल स्कूल के नये भवन का उद्घाटन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 21, 2024

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव । तलसवार पंचायत अंतर्गत कोयलंग लमकीटाड़ में 1973 से संचालित विद्यालय फादर ए. टी. थामस मेमोरियल स्कूल के नये भवन का उद्घाटन मुख्य अतिथियों के द्वारा किया गया। पुजारियों द्वारा विधिवत पूजा अर्चना किया गया, उसके बाद फादर्स और सिस्टर्स के द्वारा अपने अपने पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना किया गया। ज्ञात हो कि फादर ए टी थामस मेमोरियल स्कूल का शुभारंभ सन 1973 में फादर टोनी हरबट के नेतृत्व में किया गया था। उस समय स्कूल का नाम दलित विकास विद्यालय लमकीटांड के नाम से था बाद में विद्यालय के नाम में संशोधन किया गया। कार्यक्रम का अध्यक्षता पूर्व मुखिया सह अधिवक्ता शुक्ला तुरी एवं संचालन शिक्षक बंशीधर मिर्धा ने किया। मौके पर मुख्य रूप से तलसवार मुखिया प्रतिनिधि संजय महतो,फादर विंसेंट,टोनी हारबर,संतोष मिंज,सयजु ,पंचायत समिति सदस्य मेघा कुमारी, वार्ड सदस्य लवकुश तुरी, कोलेश्वर तुरी, प्रधानाध्यापक गोविंद पासवान, पूर्व प्रधानाध्यपक मनोज दास, शिक्षक मुनेश्वर कुमार, शंकर दास, सुरेश मरांडी, शिक्षिका मेलबिना कुजूर, पिंकी मिर्धा, आभा गंझू, कैत्रिन कुजूर, पुजारी नागेश्वर तुरी, बिनोद मिर्धा, कमल तुरी, राथो गंझु, रामलाल तुरी, जागेश्वर उर्फ बढ़न तुरी, एतवा तुरी, मंगल तुरी, राजेश मिर्धा, राजू मिर्धा, संजय मिर्धा, बिनोद मिर्धा, कल्याण मिंज, विकाश तुरी, कैलाश गंझू, रमेश गंझु, जेठू तुरी, किसुन तुरी, गणेश मिर्धा, तैरस गिद्दी, अंकित नागद्वार, अमोश हांसदा, सुरेन्द्र दास, राजकुमार मिर्धा, गिरधारी तुरी, सिस्टर एवं शिल्पी,रोशनी,आलिया,असुंता,ईशप्रिया,आसिमा, ज्योति सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *