
चौपारण
आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे प्रखण्ड में हर्षोउउल्स व भक्ति का माहौल है। अयोध्या से आये पुजित अक्षत व निमंत्रण पत्रक का वितरण लगभग अंतिम रूप ले रहा है। इसी कड़ी में करमा पहुँचा पुजित अक्षत व निमंत्रण पत्रक। पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, स्थानीय मुखिया देवंती देवी, मुखिया प्रतिनिधि राजदेव यादव, एकल विधायक प्रमुख रामसेवक राणा, समिति सदस्य बिनय चनद्रवंशी सहित बजरंग दल व विहिप के सैकड़ो रामभक्तों ने घर घर पहुँच कर अक्षत वितरण किया व लोगों से अगामी 22 जनवरी को अपने अपने घरों में श्रीराम ज्योति जलाने व उत्सव मनाने का आग्रह किया। करमा में भक्ति का बयार बहा, श्रीराम के जयकारे से पूरा करमा गांव गूँज उठा। सैकड़ो महिलाएं हाथ में प्रभु श्रीराम का झंडा लेकर गाँव का भ्रमण किया। मुखिया ने कहा पूरा देश प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साहित है। वितरण कार्यक्रम में भाजपा नेता संतेन्द्र सिंह, सितयराम सिंह, शिक्षक शिवकुमार यादव, पूर्व मुखिया प्रमिला देवी, दुर्गा वाहिनी से बॉबी देवी, शारदा देवी, विजय भुइयाँ, श्यामलाल राम, रामु तुरी, दसरथ यादव, सुरेन्द्र चनद्रवंशी, नागेश्वर तुरी, सोनू कुमार, मिथलेश ठाकुर, बनारसी ठाकुर, सुभाष ठाकुर, कृष्ण रवि, मनोज यादव, एवं कई ग्रामीण भारी मात्रा मे उपस्थित हुए।।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
