• Thu. Mar 12th, 2026

सीएससी संचालकों को डिजिटल पंचायत संचालन का दिया गया प्रशिक्षण।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 20, 2024

 

सूचना भवन सभागार में पंचायत भवन में संचालित प्रज्ञा केंद्र संचालकों का जिला स्तरीय बैठक सह प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण शिविर में झारखंड सरकार की परियोजना डिजिटल पंचायत परियोजना के तहत सभी पंचायत भवनों को डिजिटाकृत करने के लिए विशेष प्रशिक्षण प्रज्ञा केंद्र संचालकों को दी गई । प्रशिक्षण के दौरान पंचायती राज के डीपीएम राजकुमार मंडल ने बताया कि आप सभी प्रज्ञा केंद्र संचालक ग्राम पंचायत के मुखिया और पंचायत सचिव के साथ समन्वय स्थापित कर डिजिटल पंचायत के तहत सरकारी और गैर सरकारी सेवाओं का लाभ पंचायत के जनता तक पहुंचाएं। इसमें आपका सहयोग विभाग के द्वारा किया जाएगा । इसकी अगुवाई परियोजना के मास्टर ट्रेनर राजू कुमार यादव ने डिजिटल पंचायत के द्वारा दी जाने वाली सेवाएं एवं सरकारी सेवाएं ग्रामीण तक पहुंचने के लिए साथ ही साथ ग्रामीणों को डिजिटल पंचायत के प्रति जागरूक करने को लेकर विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया। इस प्रशिक्षण में मुख्य रूप से पंचायती राज डीपीएम राजकुमार मंडल, मास्टर ट्रेनर राजू कुमार यादव , डिजिटल पंचायत के जिला इंचार्ज मुकेश झा, सीएससी जिला प्रबंधक मोहम्मद निजामुद्दीन , रोशन कुमार के साथ जिले से आए प्रज्ञा केंद्र संचालक शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *