
विधायक के द्वारा हर घर दीप पहुंचाने का लिया गया है लक्ष्य, विधायक आवास में हो रही तैयारी

पंकज ठाकुर

बड़कागांव । विधानसभा क्षेत्र की विधायक अंबा प्रसाद ने विधानसभा क्षेत्र वासियों से आगामी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर घर घर दीप जलाने एवं धार्मिक स्थलों, मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाने तथा जगमग करने हेतु अपील की है। इसी कड़ी में विधायक आवास में विशेष तैयारी की जा रही है, विधायक अंबा प्रसाद के द्वारा हर घर को जगमग करने के लिए दीप पहुंचाने का लक्ष्य है। विधायक आवासीय कार्यालय में दिया, बाती,तेल व माचिस की पैकेजिंग करके पूरे विधानसभा क्षेत्र के हर एक घर तक पहुंचाने का लक्ष्य लिया गया है।
विधायक अंबा प्रसाद ने कहा है कि सभी सनातनी भगवान राम लला के नवनिर्मित मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य उत्सव की तैयारी कर रहे है इसी कड़ी में पूरे बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के घर घर में दीप उपलब्ध कराते हुए भव्य उत्सव की तैयारी के लिए हर घर दीप पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
विधायक कार्यालय से दिया, बाती,तेल व माचिस की पैकेजिंग करके विधानसभा क्षेत्र के सभी हिस्सों में त्योहार को भव्य बनाने की व्यापक तैयारी की जा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयों के द्वारा हर घर तक दीप पहुंचाने का लक्ष्य है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
