
चौपारण
जीटी रोड स्थित तिरुपति ज्वेलर्स में बीते रात्रि अज्ञात चोरों ने लाखो का ज्वेलर्स लेकर फरार हो गए। इस संदर्भ में दुकान संचालक उमेश सोनी पिता अशोक स्वर्णकार ने चौपारण थाना में आवेदन देकर घटना के संदर्भ में बताया कि प्रतिदिन कि तरह वे अपने दुकान को बंद कर घर मे सोने चले गए थे। सुबह जब। दुकान में प्रवेश किया तो देखा कि दुकान के अंदर रखे सारे ज्वेलर्स गायप है। संचालक ने कहा कि दुकान में लगभव 7 लाख का ज्वेलरी व नगद 10 हजारी की चोरी हुई है। चोर दुकान के छत के ऊपर से तीन दरवाजा तोड़ कर दुकान में प्रवेश किये थे। ज्ञात हो कि इन दिनों चौपारण में अपराधिक घटनाएं चरम सीमा पर है। एक दो सप्ताह के अंदर कई दुकानों में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे चुके है। आये दिन हो रहे चोरी की घटनाओं से व्यवसायियों में दहशत का माहौल है।

चौपारण पुलिस की निष्क्रियता के कारण अपराधियों का मनोबल बढ़ा है : मनोज यादव
………………………………………………..
घटना की सूचना पाकर दुकानदार की सुधि लेने पहुँचे पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि चौपारण पुलिस के निष्क्रियता के कारण अपराधिक प्रवृति के लोगों का मनोबल बढ़ा हुवा है। अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में विफल हो रही है चौपारण पुलिस। पूर्व विधायक ने चौपारण पुलिस से अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने को कहा। कहा क्षेत्र में ऐसी अशान्ति फैली तो चुप नही बैठेंगे।

जांच पड़ताल में जुटी पुलिस,
….
घटना के बाद चौपारण पुलिस ने खोजी कुत्ता के साथ जाँच पड़ताल में जुटी है। पुलिस ने बताया कि दो युवकों से घटना के संदर्भ में पुछतच जारी है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
