
अंतर्कथा प्रतिनिधि

पटना -: लोजपा-(रामविलास) के राज्य मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए लोजपा-(रा) के राष्ट्रीय महासचिव डॉ सत्यानंद शर्मा ने कहा कि सत्ता संपोषित अपराध बिहार में हो रहा है। सरकार के उपमुख्यमंत्री सहित अनेकों राजद नेता बलात्कारियों और भूमि-माफियों को संरक्षण दे रहें है। पुलिस की कारवाई ऐसे अपराधियों के विरुद्ध नही हो इसके लिए पुलिस पर दबाव डालकर मामले की लीपापोती करा रहें है। उपमुख्यमंत्री के परिजन और राजद नेताओं के आतंक से दलित-महादलित और अतिपिछड़ा समाज के लोग आतंकित है। बलात्कार और जमीन,घर जबरन कब्जा के शिकार बिहार के हजारों परिवार हो गए है।
ऐसी घटनाओं का उदाहरण देते हुए डॉ.सत्यानंद शर्मा ने कहा कि रोहतास जिला के दिनारा प्रखण्ड के गौरा गांव में 35 वर्षीय दलित महिला के साथ गांव के दबंग जाति के 3-4 की संख्या में सामुहिक बलात्कार किया। दिनारा थाना में पीड़िता ने मामला दर्ज कराया परन्तु पुलिस ने बलात्कारियों को बचाने में लग गई। मात्र एक आरोपी को गिरफ्तार किया शेष घूम रहें है। बलात्कारियों और उनके परिवार द्वारा केश वापस लेने का पीड़िता पर दबाव डाला जा रहा है कि केश वापस नहीं लिया तो पूरे परिवार को जिन्दा जला देगे। ऐसी ही घटना फुलवाड़ी थाना के हिंदूनी गांव की है जहां महादलित परिवार के नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म कर हत्या दी गई,जनता विरोध प्रदर्शन कर रही थी,पुलिस लाठी चला रही थी। पूरे घटना की विस्तृत जानकारी महामहिम राज्यपाल को दिया जायेगा और बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की जायेगी। संवाददाता सम्मेलन में युवा लोजपा-(रा) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान,पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह रोहतास के प्रभारी विष्णु पासवान,पार्टी के प्रदेश सचिव दिलीप यादव,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के पटना महानगर अध्यक्ष सियाराम कुमार,एससी-एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सुदीप्त कुमार, सह प्रभारी सुरेश पासवान उपस्थित थे। उक्त आशय की जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन पासवान ने दिया।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
