• Wed. Apr 22nd, 2026

कड़ाके की ठंड से बच कर यात्रा करे, ठंड से बुजुर्ग रेलयात्री गिरकर हुआ घायल।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 18, 2024
crescent ad

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

झाझा झाझा-: इन दिनों बिहार में कड़ाके की ठंड लोगो के जीवन स्तर संग उनके शारीरिक स्तर पर भी प्रभाव डाल रहा है । इसी क्रम में गुरूवार की तड़के सुबह हावड़ा राजेंद्र नगर एक्सप्रेस के चलती गाड़ी से एक बुजुर्ग रेलयात्री झाझा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्लेटफार्म पर तैनात आरपीएफ एवं जीआरपी ने घायल रेलयात्री को उठाकर लोगो की मदद से इलाज के लिये रेफरल अस्पताल लाया।जहां डाॅक्टर सदाब अहमद के द्वारा घायल रेलयात्री का इलाज किया गया।घायल रेलयात्री की स्थिति गंभीर देखते हुये डाॅक्टर ने मेडिकल सुविधा प्रदान करते हुये उसे बेहतर इलाज के लिये एंबुलेंस से जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया।वही घायल रेलयात्री की पहचान हाजीपुर लालगंज के रहने वाले सिराजुद्दीन के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि उक्त रेलयात्री झाझा स्टेशन पर पेशाब करने के लिये उतरा था और गाड़ी खुलने के बाद वह ट्रेन में चढ़ने की कोशिश किया जिसके बाद वह पायदान से चलती गाड़ी में प्लेटफार्म पर गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गया। इधर रेल थानाध्यक्ष बृंद कुमार ने बताया कि घायल के पास से मिले सामान में एक कागजात मिलने के बाद परिजनों को सूचना दिया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *