
अंतर्कथा प्रतिनिधि

पुटकी। झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह रविवार को मुनीडीह स्थित भटिंडा फॉल में स्थानीय गोताखोरों के बीच अपने निजी मद से 15 लाइफ जैकेट वितरण किया। विधायक श्री सिंह ने कहा कि भटिंडा के गोताखोर न सिर्फ भटिंडा बल्कि झरिया, धनबाद तथा आसपास के कई जिलों के अलावे पश्चिम बंगाल तक जाकर क्षेत्र के गहरे पोखरिया, तालाब, नदी व अन्य जलाशयों के गहरे पानी में डूबे लोगों का शव को निकालते हैं। ऐसे में गोताखोरों के जान खुद खतरे में होता हैं। उन्होने गोताखोरों को हर संभव सहायता का आश्वासन देते हुए कहा इनके उत्थान के लिए राज्य सरकार से बात करूंगी। बिनोद बिहारी महतो स्मारक समिति भटिंडा फॉल के अध्यक्ष संदीप महतो व सचिव जेपी महतो ने कहा स्थानीय जनप्रिनिधियों समेत जिले के कई आला अधिकारियों से वर्षो से लाइफ जैकेट कि मांग किया गया था। लेकिन झरिया विधायक ने लाइफ जैकेट देकर गोताखोरों के आकांक्षाओं को पूरा करने का काम किया हैं। मौके पर मुखिया बिजय पासवान, जमसं नेता सुधीर सिंह, प्रीतम रवानी, सूरज महतो, अक्षयवर प्रसाद, छोटू सिंह, मदन गोप, अरुण कुमार सिन्हा, निरजंन कुमार व अन्य मौजूद थें।
इन गोताखोरों को मिला लाइफ जैकेट – लखीराम बाउरी, मंनोरंजन बाउरी, नितेश महतो, विश्वनाथ बाउरी, मुकेश महतो, विशाल महतो, अजीत महतो, कमल महतो, गंगाधर महतो, लालू महतो, दीपक महतो,माणिक बाउरी, रमेश बाउरी, लालू बाउरी, लक्ष्मण महतो शामिल हैं।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
