• Fri. Jan 2nd, 2026

वृहत झारखंड कला संस्कृति मंच ने भव्य रूप से आयोजित किया टुसू परब

ByAdmin Office

Jan 1, 2024

 

*रणधीर वर्मा चौक में टुसू के गीतों पर जमकर किया नृत्य*

*धनबाद :* रविवार को वृहत झारखंड कला संस्कृति मंच ने डहरे टुसू कार्यक्रम का आयोजन धनबाद में किया गया।जिसमें लाखों की संख्या में झारखंडी प्रेमी 24 जिलों से शामिल हुए।टुसू परब गांव से निकलकर आज दूसरी बार धनबाद शहर के बीचों बीच मनाया गया।टुसू परब गांव में नई धान के फसल तैयार हो जाने के बाद झारखंडी संस्कृति में टुसू परब मनाया जाता है।

इस त्यौहार में तरह-तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं जो धान से तैयार होते हैं
झारखंड समाज के लिए अच्छी बातें हैं की इस तरह के त्यौहार फिर से मनाया जाने लगा। रणधीर वर्मा चौक पर अजीत महतो ने बताया कि झारखंड के भाषा संस्कृति को बचाने के लिए इस तरह के त्योहार का आयोजन बहुत जरूरी है।

सरायढेला से जिला से रणधीर वर्मा चौक तक तरह-तरह की झारखंडी झांकी एवं झारखंड से जुड़े सांस्कृतिक नृत्य टुसू के गीतों पर इस महारैली में देखने को मिली जो झारखंडी सभ्यता से जुड़ी थी। रणधीर वर्मा चौक पर काफी देर तक झांकी में शामिल पुरुष एवं महिलाएं टुसू पर्व का जश्न टुसू गीतों पर नृत्य करके मनाते रहे।

इस मौके पर मुख्य रूप से अजीत महतो, राजा बाबू, संतोष महतो, मनोज महतो, मिथुन महतो,नरेश महतो, टुनटुन महतो, उत्तम महतो, रंजीत कुमार,रूपलाल, सोनू, विवेक, राहुल, सुशील, महतो साहिल सहित
हजारों की संख्या में मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *