धनबाद —-नव वर्ष के आने से पहले जिला प्रशासन अवैध कारोबार के खिलाफ एक्शन मोड में दिखाई दे रही।..जिले में अवैध कोयला की जब्ती के साथ-साथ अवैध अंग्रेज शराब के कारोबार का भंडाफोड़ किया है..इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को पंचेत ओपी के पतलाबाड़ी में छापेमारी कर अंग्रेजी शराब बरामद किया है.. धनबाद डीसी वरूण रंजन ,एसएसपी संजीव कुमार के निर्देशानुसार उत्पाद विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। नए साल के जश्न को देखते हुए अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते उत्पाद विभाग ने पंचेत के रहने वाला दशरथ साव के मकान में छापेमारी की जहां से 36 लीटर RUM ,56 पैकेट ब्लैक टाइगर व्हिस्की जो करीब 504 लीटर बरामद की गई है .. वही साथ में विभिन्न ब्रांड के कॉर्क और लेवल की भी जब्ती की गई। ये सभी नकली अंग्रेजी शराब को नए साल 2024 में में खापाए जाने की विशेष योजना थी जिसे उत्पाद विभाग ने भंडाफोड़ किया है.. वही अवैध शराब बेचने के आरोप में पकड़ा गया धंधेबाज दशरथ साहू ने बताया कि बोकारो से अवैध अंग्रेजी शराब मंगवाता है. बोकारो के जेडी साह नामक व्यक्ति के द्वारा इन नकली शराबों की सप्लाई की जाती थी। वहीं धनबाद के सहायक उत्पाद आयुक्त संजय मेहता ने बताया कि लगातार उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है… उन्होंने NEWS ANP को बताया कि पकड़ा गया नकली शराब करीब 5 लाख रुपया मूल्य की होगी.. उनकी टीम आगे भी अवैध शराब के खिलाफ अपना अभियान जारी रखेगी,..उन्होंने छापेमारी में लगे अपने टीम की जमकर तारीफ की.. बता दे कि पिछले कुछ माह में ही धनबाद के सहायक उत्पाद आयुक्त संजय मेहता के नेतृत्व में EXCISE टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर लाखो रुपया मूल्य के अवैध अंग्रेजी शराब जब्त कर विभाग ने अपना एक नया कीर्तिमान बनाया है वंही कई अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया है..उम्मीद है विभाग का ये जलवा 2024 में भी बरक़रार रहेगा .. There is no ads to display, Please add someAdmin OfficeLike this:Like Loading... Related Post Disclaimerस्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com Post navigation सड़क दुर्घटना में बीआइटी सिंदरी के छात्र की दर्दनाक मौत शूटर अमन सिंह जेल मर्डर केस की अब जांच करेगी SIT, होटवार जेल में अधिकारी- कैदी साठगांठ पर ED के आरोप की होगी ज्यूडिशियल जांच