• Sun. Feb 15th, 2026

सड़क दुर्घटना में बीआइटी सिंदरी के छात्र की दर्दनाक मौत

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 28, 2023

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

झरिया:सिंदरी-झरिया मुख्य मार्ग पर बुधवार की शाम लगभग सात बजे कांड्रा बाजार के समीप, हाइवा की चपेट में आकर बीआईटी सिंदरी के तीसरे वर्ष के छात्र अविनाश प्रियदर्शी की मौत हो गई. हाइवा ने छात्र का सिर हाइवा में फंसकर बुरी तरह कुचल गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.
मृतक अविनाश मुंबई निवासी रेलवे के लोको पायलट प्रेम कुमार निराला का पुत्र था. वह अपने मामा सत्यनारायण शर्मा के लोदना स्थित आवास में रहकर बीआइटी सिंदरी में पढ़ रहा था. उसके दोस्तों ने बताया कि अविनाश बीआईटी सिंदरी में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का छात्र था. वह बाइक से बीआईटी सिंदरी के हॉस्टल से लोदना जा रहा था. तभी कांड्रा चांदनी मोटर के समीप उसकी बाइक फिसल गई और उसी दिशा से आ रहे हाइवा के नीचे चली गई.
अविनाश के मित्रों ने शव को सड़क पर रखकर दोनों तरफ जाम कर दिया. गोशाला ओपी प्रभारी वीरेन्द्र कुमार यादव, पाथरडीह थाना प्रभारी वशिष्ठ नारायण सिंह, सुदामडीह थाना प्रभारी प्रदीप राणा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर उग्र छात्रों को समझाने के प्रयास में जुट गए.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *