अंतर्कथा प्रतिनिधि *देवघर (अरविंद यादव) -:* भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय जी के 162 वीं जयंती के अवसर पर महामना परिवार झारखंड के द्वारा जयंती सह पुरातन छात्र समागम का आयोजन ब्लू लेमन होटल में किया गया। इस कार्यक्रम के अध्यक्ष राष्ट्रपति सम्मान सम्मानित प्रो कृष्णकांत शर्मा जी, मुख्य अथिति जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रो संतोष शुक्ल जी, मुख्य वक्ता प्रो प्रताप कुमार मिश्र जी, सारस्वत अतिथि प्रोo सुभाष चंद्र राय जी, डॉ किशोरी लाल गुप्ता जी, प्रो रामविनय सिंह जी, मृतुन्जय मिश्रा जी महामना के जीवन चरित्र पर विहंगम प्रकाश डालते हुए कहा कि महामना का सम्पूर्ण जीवन लोगों की सेवा में व्यतीत हुआ। महामना का समर्पण त्याग का ही वर्तमान रूप काशी हिन्दू विश्वविद्यालय है। सर्व विद्या की राजधानी काशी उनके संकलपो से फलीभुत हुई। इस समागम में झारखण्ड के 24 जिलों में से 18 जिलों के पुरातन छात्र जो BHU से पढ़े थे ने भाग लिया। इग्नू के निदेशक डॉ सरोज कुमार मिश्र ने महामना के जीवन को समाज के लिया प्रेणना स्रोत बताया। इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ विमलेन्दु कुमार, सहसंयोजक डॉ शंभू त्रिपाठी जी, कोषाध्यक्ष मिथिलेश जी, सदस्य डॉ परशुराम तिवारी जी,डॉ प्रदीप कुमार मिश्र जी, डॉ संजय सिंह जी, डॉ राम अचल जी, डॉक्टर भुवन जी,डॉ द्रविड़ जी, धीरज कुमार जी, डॉ सुजीत कुमार सोरेन जी, डॉ पायल वर्मा जी, डॉ विजय शंकर जी, हिमांशु जी, रजनीकांत जी,डॉ धीरज मिश्र जी,इत्यादि उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम के संपूर्णता में अपना योगदान दिया। There is no ads to display, Please add someAdmin OfficeLike this:Like Loading... Related Post Disclaimerस्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com Post navigation होटवार जेल अधीक्षक ने धनबाद जेल का प्रभार लेने से किया साफ इनकार भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि :रागिनी सिंह