• Tue. Mar 17th, 2026

आरोग्यम आई केयर यूनिट द्वारा सेवा सदन बरकट्ठा मे लगाया गया निःशुल्क आंख जांच शिविर, 286 मरीजों ने लिया लाभ।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 24, 2023

 

45 मरीज को ऑपरेशन और 200 से अधिक मरीजों को मुफ़्त दवाई एवं चश्मा का सलाह दिया गया।

आंखों के इलाज के लिए लगातार शिविर लगाया जाएगा :- हर्ष अजमेरा।

हजारीबाग

जिले का सबसे सर्वश्रेष्ठ आरोग्यम सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के आई केयर यूनिट द्वारा लोगों के बीच आंखों की इलाज को लेकर बृहद रूप में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इसी के क्रम मे रविवार को सेवा सदन बरकट्ठा मे शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 250 मरीजों ने अपनी आंखों का इलाज करवाया। सभी का आरोग्यम आई केयर यूनिट के आंख चिकित्सा डॉ विवेक कुमार ने चिकित्सीय जांच किया और उचित चिकित्सा परामर्श दिया। कैंप में 30 लोगों को आंखों का ऑपरेशन कराने और 200 लोगों को दवा एवं चश्मा के साथ इलाज कराने का सलाह दिया गया। साथ ही कभी भी असुविधा पहुंचने पर अस्पताल आने की सलाह दी गई है।

शिविर को देखकर आसपास के लोगों में काफी खुशी देखने को मिली उन लोगों ने कहा कि हमें दूर दराज जाना पड़ता है अपने आंखों का इलाज करने के लिए हम धन्यवाद देते हैं अस्पताल के निर्देशक और पूरी टीम को, की यह सेवा हमारे गांव तक उपलब्ध करा रही है।

आरोग्यम हॉस्पिटल की निदेशक हर्ष अजमेरा ने कहा की आंखों के इलाज को लेकर अस्पताल के द्वारा लगातार जागरूकता चलाया जाएगा, यह जागरूकता अभियान निरंतर रूप से चलता रहेगा। हॉस्पिटल के आई केयर यूनिट द्वारा निःशुल्क आंख जांच शिविर लगाया जा रहा है और लोगों को यह बताया जा रहा है की हॉस्पिटल के आई केयर यूनिट में आंखों से संबंधित संपूर्ण इलाज किया जाता है। वो भी किफायती दर पर और आधुनिक उपकरणों के साथ उपलब्ध है।

शिविर के सफलता में आरोग्यम आई केयर यूनिट के नेत्र विशेषज्ञ डॉ विवेक कुमार, ऑप्टोमेट्रिस्ट विकाश कुमार गुप्ता, निशा मिश्रा, नर्सिंग स्टॉफ अविनाश सहित कई लोगों ने शिविर को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अपना अहम योगदान दिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *