
*धनबाद :* सर्वमंगला नर्सिंग होम के संचालक को मिली धमकी के विरोध में आगामी 30 दिसंबर से धनबाद के प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर्स अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे. सभी निजी अस्पताल, क्लीनिक, नर्सिंग होम में इमरजेंसी सेवा के अलावे चिकित्सीय सेवा ठप रहेगी.शुक्रवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने इसकी घोषणा कर दी है. यूनियन क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर आईएमए के पदाधिकारियों ने बताया कि सर्वमंगला नर्सिंग होम के संचालक सह आईएमए धनबाद के सदस्य डॉ.सर्वमंगला प्रसाद के पति को मिली धमकी से सारे चिकित्स्क समुदाय में भय का माहौल है. पदाधिकारियों ने बताया कि उपरोक्त मामले में धनबाद एसएसपी से मांग की गई है कि इसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए इस प्रकार की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाय ताकि सभी चिकित्सक गण भय मुक्त वातावरण में काम कर सकें. बताया कि 29 दिसंबर तक यदि ठोस कार्रवाई नही होती है तो 30 दिसंबर से सभी निजी क्षेत्र के चिकित्सक अस्पताल, क्लीनिक, नर्सिंग होम अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे. जिसकी सारी जिम्मेवारी जिला प्रशासन की होगी. प्रेस वार्ता में अध्यक्ष डॉ. (मेजर) चंदन,डॉ.जिम्मी अभिषेक के अलावे अन्य पदाधिकारी मौजूद थे हलचल

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
