• Mon. Apr 13th, 2026

BJP को जवाब देने सड़क उतरी “INDIA” गठबंधन..142 सांसदों की निलंबन मोदी सरकार की तानाशाही..जानिए धनबाद में किस नेता ने क्या कहा

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 22, 2023
crescent ad

 

धनबाद– आज धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी,झारखंड मुक्ती मोर्चा, राजद, जद यू, आप पार्टी,और वाम दल के INDIA गठबंधन में शामिल सभी दलो के तत्वाधान,में रणधीर वर्मा चौक से धनबाद समाहरणालय तक नारेबाजी करते हुए केंद्र की तानाशाही मोदी सरकार द्वारा 142 सांसदों की निलंबन एवं लोकतंत्र को बेरहमी से खत्म करने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित की गई!

मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र की तानाशाही मोदी सरकार द्वारा लगभग 142 सांसदों से ज्यादा की निलंबन कर लोकतंत्र को बेरहमी से खत्म करने का प्रयास किया है,आगे उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने लोकतंत्र पर करारा हमला किया है,केंद्र सरकार का यह घिनौना कृत्य लोकतांत्रिक सिद्धांतों और मूल्यों की नग्न हत्या है,जिसने देश की संसदीय लोकतंत्र को उलट कर कब्रगाह बनाने के साथ अपनी तानाशाही का परिचय देने का काम किया है।

जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा भाजपा पहले अपने गिरेबान में देखे जब लोकसभा के अंदर प्रधानमंत्री मोदी हमारे नेता राहुल गांधी जी का मिमिक्री कर रहे थें

वहीं झारखंड मुक्ती मोर्चा के अध्यक्ष लखी सोरेन ने कहा भाजपा लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है धनबाद की जनता इस बार भाजपाई का कमल को रौंदकर इंडिया गठबंधन का परचम लहराएगी। राजद जिलाध्यक्ष तारकेश्वर यादव ने कहा आज विपक्ष को भाजपा कुचलकर संविधान पर कुठाराघात कर रही है।

आगे श्री सिंह ने कहा सांसदों का निलंबन अविलंब वापस नहीं की गई तो इंडिया गठबंधन सड़क से लेकर सदन तक जोरदार आंदोलन करेगी, इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल समन्वय स्थापित कर पूरी प्रतिबद्धता से लोकतंत्र के अपमान के खिलाफ एक साथ खड़े होकर केंद्र के मोदी सरकार का प्रतिकार करने के साथ-साथ आमजनों के बीच इस संदेश को ले जाने का कार्य करेंगे! कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह और संचालन लखी सोरेन ने किया ।

मौके पर पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी, झारखंड मुक्ती मोर्चा के अध्यक्ष लखी सोरेन, मनू आलम, राजद जिलाध्यक्ष तारकेश्वर यादव, जद यू जिलाध्यक्ष पिंटु सिंह, आप के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार ,कांग्रेस के बिजय सिंह, सुल्तान अहमद, शमशेर आलम, बीके सिंह, योगेन्द्र सिंह योगी, राजेश्वर यादव, लक्ष्मण तिवारी, रामगोपाल भूवानिया, ईरफान खान चौधरी,कयूम खान, जावेद रजा, गुड्डू खान, शैलेश सिंह, अवधेश पासवान, राजेश राम, राजू दास, बबलू दास, संतोष चौधरी, सीता राणा,,कुमार गौरव, गोपाल कृष्ण चौधरी, जहीर अंसारी, सतपाल ब्रोका, अछयवर प्रसाद, बकील बावरी, बाबू अंसारी,संजय जायसवाल, असीस सिंहा, भगवान दास, रत्नेस यादव, बिनोद शर्मा, इम्तियाज अली, मृत्युंजय सिंह, गौतम पासवान, सोहराब अंसारी, कुन्दन मोदक, पप्पू पासवान,मनोज हाड़ी, मुकेश कुमार, बलराम महतो, प्रभात सिरोलिया, संतोष राय, रामचंद्र शर्मा, शरफुदीन अंसारी, सुरज वर्मा, गीता सिंह, सहित सैकड़ो इंडिया गठबंधन के कार्यकताओ ने उपस्थिती दर्ज करायी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *