• Tue. Apr 7th, 2026

लोयाबाद थाना प्रभारी राजन कुमार राम को निलंबित करने की मांग। बसंत चौहान

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 18, 2023
crescent ad

 

लोयाबाद। अखिल भारतीय पिछडा वर्ग संघ के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष बसंत चौहान ने धनबाद उपायुक्त, झारखण्ड मुख्यमंत्री और धनबाद एसएएसपी को लिखित शिकायत भेजकर कहा है की लोयाबाद थाना प्रभारी राजन कुमार राम कोयला तस्करो और अपराधीयो को दे रहे है संरक्षण तभी लोयाबाद में भ्रस्टाचार काफी चरम पर है।
मेरे संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार के घर पर 9 दिसम्बर की रात बंगाल
के अपराधी ने रत्नेश कुमार पर जानलेवा हमला किया जिसका शिकायत लोयाबाद थाना मे देने के बाद भी कोई कार्यवाई नही किया गया और उल्टा थाना प्रभारी षड़यंत्र रचकर अपराधियो से मिलकर जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार पर झुठे मुकदमे मे फसाने का साज़िश कर रहे है
लोयाबाद थाना प्रभारी एक भ्रष्ट थानेदार है जो गरिब पिडित को करते है परेशान और अपराधियो से निजी लाभ लेकर गरिब पिडित पर ही करते है कार्यवाई ।
लोयाबाद क्षेत्र मे जगह जगह पर कोयला की अवैध कारोबार चल रहा है एंव लोहा और छाई की तसकरी हो रही है तथा अपराधी खुलेआम किसी पर भी जानलेवा हमला कर भाग जाते है शिकायत कर्ता शिकायत करने थाना जाते है तो थाना प्रभारी कोई कार्यवाई नही करते है और थाना प्रभारी आज तक कोयला, लोहा एंव छाई तस्करी करने वाले अपराधियो को रोकने मे विफल साबित हो रहे है।ऐसे भ्रस्ट थाना प्रभारी को अविलंब निलंबित किया जाना चाहिए।
क्योंकी लोयाबाद थाना प्रभारी राजन राम जब से लोयाबाद थाना मे आए है तब से यहां कोयला, लोहा,अवैध छाई की तस्करी एवं अवैध शराब की बिक्री खुलेआम हो रहा है।साथ साथ यहां की जनता भी अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है। जैसे की लोयाबाद थाना के चौकीदार रामजी पासवान पर हुए हमला का आज तक उद्भेदन नही किया गया है तथा लोयाबाद मे 2 से 3 बार दुकान मे चोरी हुई लेकीन उस पर भी कोई कार्रवाई नही किया गया तथा लोयाबाद एकडा मे बेख़ौफ़ गोलि और तलवार चली कितने लोग भी घायल हुए लेकीन उस पर भी आज तक कोई कार्रवाई नही किया गया और बासजोडा मे वेलवो के चपेट मे आने से धिरन नोनिया की मौत हुई मृतक की पत्नी ने थाना मे आवेदन दिया लेकीन लोयाबाद थाना ने उसे भी ठंडा वस्त्र मे डाल दिया और अबतक मृतक की पत्नी को इंसाफ नही मिला और लोयाबाद थाना प्रभारी उद्भेदन के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करते है और निर्दोष को भेज दिया जाता है जेल और अपरिधियो को दिया जाता है संरक्षण सिर्फ थाना प्रभारी अपना वर्दी बचाने का काम करते है ।
ऐसे भ्रष्ट थानेदार को अविलम्ब निलम्बित किया जाए ताकी भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके ।
उनहोंने आगे यह भी लिखा है कि जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार पर हुए हमले के मामले मे हमलावर बंगाल के अपराधी भिखारी और साजिश कर्ता लोयाबाद 20 नं0 निवासी पप्पू नोनिया पर 2 दिन के अंदर एफआईआर दर्ज नही किया गया तो सभी संबंधित अधिकारियो को सूचित कर थाना प्रभारी के विरुद्ध लोयाबाद थाना के सामने एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया जाएगा।जिसकी सारी जबाबदेही लोयाबाद थाना प्रभारी राजन कुमार राम की होगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *