• Tue. Apr 7th, 2026

बीसीसीएल प्रबंधन के मनमानी के खिलाफ ग्रामीण हुए एकजुट

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 18, 2023
crescent ad

 

संवाददाता नरेश विश्वकर्मा

पंचेत :बीसीसीएल एरिया 12 दहीबाड़ी परियोजना प्रबंधन के मनमानी को देखकर ग्रामीण हुए एकजुट। बीसीसीएल प्रबंधन ने रात के अंधेरे में पतलाबाड़ी से मुग्मा जाने वाले मुख्य सड़क को बंद कर दिया ।

 

इसके बाद सुबह होते ही यह खबर ग्रामीणों के बीच आग की तरह फैल गया। देखते ही देखते सैकड़ो ग्रामीण बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया बीसीसीएल प्रबंधन निजी स्वार्थ के लिए पीडब्ल्यूडी सड़क को नष्ट कर दिया है। प्रबंधन के इस मनमानी से लगभग 50 हजार के आबादी को संकट झेलना पड़ रहा है। अचानक रात के अंधेरे में सड़क बंद कर देने से सुबह बच्चे विद्यालय नहीं जा सके, मरीज अस्पताल नहीं जा सके, लोग मुग्मा स्टेशन नहीं जा सके, हजारों लोगों के रोजी रोजगार में संकट आ गया।

 

जब तक प्रबंधन यातायात के लिए सुचारू रूप से सड़क नहीं देता है तब तक परियोजना का कार्य पूरा पूरी ठप रहेगा। इस दौरान कई बार बीसीसीएल प्रबंधन एवं सीआईएसएफ के बीच ग्रामीणों का नोक झोक देखा गया।इस सम्बन्ध जामदेही के मुखिया शीला मुर्मू से दूरभाष से बात करने पर बताया उन्होंने बी सी सी एल के दहिबाड़ी कोलयरी के एजेंट से पूछा तो इस सम्बन्ध में उन्होंने मुखिया को बताया की वह मार्ग के डेंजर जान बताया मुखिया शीला मुर्मू ने मिडिया को यह भी बताया की अगर ग्रामीणों को जाने का रास्ता नहीं देगा तो जोर दार आंदोलन होगा!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *