• Sat. Mar 14th, 2026

94 दिनों बाद बड़कागांव प्रखंड में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का रोमांच हुआ समाप्त

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 17, 2023

 

हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल द्वारा आयोजित हजारीबाग जिले का सबसे बड़ा और लोकप्रिय फुटबॉल टूर्नामेंट नमो फुटबॉल टूर्नामेंट- 2023 का दौर जारी है। सदर विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों में यह टूर्नामेंट संपन्न हो गया है। इसके अलावे वर्तमान वर्ष अब तक केरेडारी प्रखंड में इस टूर्नामेंट का सफलतम आयोजन के पश्चात रविवार को जिले के बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र में पिछले 94 दिनों से चल रहें नमो फुटबॉल टूर्नामेंट-2023 का फाइनल हुआ। नमो फुटबॉल टूर्नामेंट-2023 बड़कागांव का फाइनल मुकाबला सांढ पंचायत स्थित होरम शिवाडीह खेल मैदान में संपन्न हुआ। बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र की कुल 42 टीमों ने इस टूर्नामेंट में भाग लिया था। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन बीते 14 सितंबर 2023 को +2 उच्च विद्यालय मैदान, बड़कागांव में बड़े ही अनोखे और शानदार तरीके से भव्य आगाज हुआ था ।

टूर्नामेंट का फाइनल मैच गाली बनाम चेलंगदाग टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच संघर्षपूर्ण और बेहद रोमांचक मुकाबले में चेलंगदाग टीम 1-0 गोल से विजयी हुई और इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट के विजेता चेलंगदाग टीम को 31 हज़ार का चेक और आकर्षक नमो ट्रॉफी एवं उपविजेता गाली टीम को 21 हजार रूपए का चेक और आर्कषक नमो ट्रॉफी भेंट कर पुरस्कृत किया गया। मेन ऑफ़ द सीरीज, मेन ऑफ द मैच और गोल्डन बूट सहित स्वागत करने वाले स्कूली बच्चों को भी सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट में निर्णायक की भूमिका में श्रीकांत निराला, धनंजय कुमार, शहंशाह, बीरेंद्र राम ने सराहनीय भूमिका निभाया ।

फाइनल मुकाबले में बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल और विशिष्ट अतिथि के रूप में बड़कागांव के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए और उपस्थित लोगों को संबोधित भी किया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा की नमो खेल श्रृंखला के आयोजन का लक्ष्य समाज में युवाओं को नशा मुक्त बनाना और समाज की मुख्यधारा से जोड़ते हुए उनकी खेल प्रतिभा को निखारने हुए उन्हें बेहतर प्लेटफार्म प्रदान करना है। वर्तमान वर्ष नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का अबतक कुल 9 प्रखंडों में अयोजन हुआ। जिसमें सदर विधानसभा सहित बड़कागांव और केरेडारी भी शामिल हैं। उन्होंने बड़कागांव में शामिल होने वाले सभी 42 टीमों को और टूर्नामेंट के सफल आयोजन हेतु जुटे निर्णायक, अयोजन समिति और खिलाडियों समेत खेल प्रेमी दर्शकों को साधुवाद दिया। विधायक मनीष जायसवाल ने यह भी कहा की वर्तमान वर्ष इस टूर्नामेंट में करीब 500 टीमों के हजारों खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें सभी खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए आकर्षक नमो जर्सी भेंट किया गया। उक्त टूर्नामेंट में सम्मानजनक नगद पुरस्कार और आकर्षक नमो ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित करने का भी कार्य किया गया। विधायक मनीष जायसवाल अभी कहा कि आने वाले वर्षों में खेल के विभिन्न विधाओं में प्रतिस्पर्धा का आयोजन नमो खेल श्रृंखला के माध्यम से वह पैमाने पर किया जाएगा। पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने विधायक मनीष जायसवाल के सोच को सराहनीय बताया और खेल के क्षेत्र में उनके प्रयास को खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए संजीवनी कहा। उन्होंने कहा की हाल ही में मनीष जायसवाल ने 25 निर्धन परिवार की बेटियों का कन्यादान कर इतिहास रचने का काम किया है ।

बड़कागांव प्रखंड के फाइनल मुकाबले में फाइनल मुकाबले में शामिल होने पहुंचे विधायक मनीष जायसवाल और विधायक लोकनाथ महतो सहित अतिथियों का सांढ चौक से गाजे- बाजे और ढ़ोल- तासे के साथ पारंपरिक तरीके से फूल माला पहनाकर अभूतपूर्व स्वागत किया गया। फाइनल मैच के रोमांच का आनंद उठाने के लिए महुदी पहाड़ी की तलहटी पर स्थित खूबसूरत मैदान में खेल प्रेमी दर्शकों का भीड़ उमड़ पड़ा ।

मौके पर विशेषरूप से पूर्व डीएसपी सह संरक्षक मुकुटधारी महतो, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह संरक्षक अनिल कुमार मिश्रा, मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष सह संरक्षक पारसनाथ प्रसाद, मुखिया संघ बड़कागांव के अध्यक्ष सह टूर्नामेंट के अध्यक्ष रंजित मेहता, उपेंद्र कुमार प्रसाद, भीखन महतो, बालेश्वर महतो, उमेश कुमार दांगी, उपप्रमुख बचनदेव कुमार, कुशवाहा समाज के अध्यक्ष सोहन लाल मेहता, केरेडारी भाजपा मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साव, पूर्व मंडल अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, आदित्य कुमार सोनी, सनित महतो, बेचन साव, जयनारायण प्रसाद, बैजनाथ साव, नरसिंह प्रसाद, कटकमदाग विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, सुरेंद्र गुप्ता, राजेश यादव, विजय यादव, घनश्याम जायसवाल, इंद्र भूषण, भवानी प्रसाद, अशोक साव, भागीरथ ठाकुर किशोरी राणा, संजय राणा, अजीत कुमा, सुखदेव महतो, धीरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, रितेश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें। उक्त टूर्नामेंट के सफल संचालन में विशेष रूप से भाजपा नेता अनिल मिश्रा, जयनारायण प्रसाद, रणजीत मेहता, पारनाथ प्रसाद, भवानी प्रसाद, विजय यादव, उमेश दांगी सहित अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *