
गावां थाना क्षेत्र स्थित पिहरा पश्चिमी पंचायत के बाराडीह निवासी वंशी यादव के 40 वर्षीय पुत्र अशोक यादव की दिल्ली में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। उक्त व्यक्ति दिल्ली के गाजियाबाद सूर्यनगर स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में गाड़ी चलाता था। उसका शव पुरानी दिल्ली में रेलवे लाइन के पास कटा हुआ मिला। हालांकि घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना पर झारखंड एकता संगठन के वरीय पदाधिकारी सुनील वर्मा, बबलू यादव उर्फ रंगीला, समाजसेवी संजय यादव, रवींद्र यादव, बीरेंद्र यादव, उदित यादव, रमेश यादव समेत संगठन के पदाधिकारी ट्रांसपोर्ट कंपनी से मिलकर वार्ता की व 51 हजार नगद व 50 हजार का चेक परिजनों को दिलवाया।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
