
खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड सरकार के तत्वावधान में गुरुवार को जिलास्तरीय तीन दिवसीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न हो गया। फाइनल के मौके पर पूरे गर्मजोशी से खेलते हुए डाड़ी प्रखंड के खिलाड़ियों ने सात गोल से केरेडारी प्रखंड टीम को परास्त किया और जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण कप 2023 अपने नाम कर लिया। इस प्रकार उपविजेता केरेडारी और विजेता डाड़ी प्रखंड बना। फ़ाइनल मैच के रेफरी के रूप में सुरेंद्र राम और शशि कुमार दास थे।
इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक राजीव कुमार एवम कार्यकारी अध्यक्ष फुटबॉल संघ आलोक कुमार ने कप और जर्सी देकर विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया।
श्री राजीव ने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि सभी टीमों ने खेल को अनुशासन में रह कर खेला और उम्दा प्रदर्शन किया। जोनल स्तरीय प्रतियोगिता धनबाद में खेली जाएगी, जहाँ विजयी होने की कामना करता हूँ। जिला खेल पदाधिकारी ने भी विजेता टीम को बधाई दिया और अग्रेतर अनुशासन में रह कर जिला को प्रतिनिधित्व करने की सलाह दी।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में संयोजक कौलेश्वर गोप, खेल शिक्षक मधुसूदन कुमार सिंह, सुनील कुमार यादव, पवन कुमार, किशोर कुमार, प्रमोद दास फुटबॉल कोच सोनी कुमारी, एथलेटिक्स कोच अनुकंपा रुण्डा , हॉकी कोच संदीप खलखो , कुंदन कुजूर,ललित उरांव में महत्वपूर्ण सहभागिता निभायी।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
