
*अंतर्कथा प्रतिनिधि*

चकाई।ग्रामीण डाक सेवकों की सात सूत्री मांग पूरी नहीं होने सें नाराज डाकसेवकों ने मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया। अखिल भारतीय ग्रामीण डाकसेवक संघ के आवाह्नन पर ग्रामीण डाकसेवको के हड़ताल पर चले जाने से सुकन्या खाता, जीवन बीमा आदि सेवा ठप पड़ गया। साथ ही चिट्ठी पत्री, रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट, पार्सल व वीपीसीओडी आदि सेवा में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।संघ के जिला सचिव शंभूनाथ सहाय ने कहा की ग्रामीण डाकसेवक अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।सात सूत्री मांग 8 घंटे काम, पेंशन सहित सभी सरकारी लाभ।कमलेश चंद्र कमेटी की सभी सिफारिशों को लागू करने, ग्रामीण डाकसेवकों की एसडीबीएस में सेवा निर्वहन लाभ 3 से बढ़ाकर 10 प्रतिशत करने व पेंशन देने, समान कार्य के लिए समान वेतन देने। शाखा डाकघरों का कार्य बढ़ाने के लिए लैपटाप, प्रिंटर और ब्रॉडबैंड नेटवर्क की सुविधा सहित अन्य मांगों को पूरा होने तक ग्रामीण डाक सेवक हड़ताल पर रहेंगे। मौके पर रंजीत कुमार झा, ब्रजेश यादव, दिवाकर चौधरी, राजशेखर सिंह, अभिषेक कुमार, अर्जुन यादव, विनय चौधरी, मकसूद आलम, विपिन यादव, मुरारी सिन्हा, बिंदु सिन्हा, कुमारी सुनीता, भरत दास, बासदेव पंडित आदि मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
