• Wed. Nov 4th, 2026

सरायकेला में अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक, सभापति सुरेश पासवान ने लंबित मामलों के समयबद्ध निष्पादन का दिया निर्देश

admin's avatar

Byadmin

Nov 4, 2026
crescent ad

 

झारखंड विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति के सभापति सह माननीय विधायक श्री सुरेश पासवान की अध्यक्षता में आज सरायकेला-खरसावाँ परिसदन सभागार में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक से पूर्व उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री नितिश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोज सर्वगियारी द्वारा सभापति महोदय को पुष्पगुच्छ भेंट कर जिले में आगमन पर स्वागत किया गया।

 

बैठक में झारखंड विधानसभा में माननीय सदस्यों द्वारा उठाए गए प्रश्नों के क्रियान्वयन एवं अनुपालन की विभागवार समीक्षा की गई। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित प्रश्नों, उनके निष्पादन की वर्तमान स्थिति तथा संबंधित विभागों द्वारा अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की गई।

 

समीक्षा के क्रम में सभापति महोदय ने निर्देश दिया कि विधानसभा में उठाए गए प्रश्नों को गंभीरता से लेते हुए उनसे संबंधित जनहित के मामलों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को लंबित प्रश्नों की समीक्षा कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनका निष्पादन करने तथा अनुपालन प्रतिवेदन में की गई कार्रवाई एवं वर्तमान स्थिति की स्पष्ट और अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

 

उन्होंने कहा कि विधानसभा में उठाए जाने वाले प्रश्न आमजनों की समस्याओं एवं अपेक्षाओं को सदन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इसलिए इनसे संबंधित मामलों के निष्पादन में विभागीय पदाधिकारियों की जवाबदेही एवं संवेदनशीलता आवश्यक है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ लंबित मामलों का निष्पादन करने तथा अनुपालन की प्रगति पर नियमित निगरानी रखने का निर्देश दिया।

 

बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित विधानसभा प्रश्नों के अनुपालन एवं की गई कार्रवाई की वर्तमान स्थिति से समिति को अवगत कराया गया। विभागवार समीक्षा के उपरांत सभापति महोदय द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही विधानसभा में दिए गए आश्वासनों एवं निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने तथा जनहित से जुड़े मामलों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं करने पर जोर दिया गया।

 

बैठक में उप विकास आयुक्त श्रीमती रीना हांसदा, अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *