
इचाक- कांग्रेस आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत कांग्रेस प्रमंडलीय हेल्थ अध्यक्ष डॉ आरसी प्रसाद मेहता ने कुटुमसुकरी पुराना इचाक कुरहा पंचायत का भ्रमण किए । भ्रमण के दौरान कुटुमसुकरी के दर्जी मोहल्ला में डॉ मेहता ने कहा झारखंड के मुख्यमंत्री सहित दो मंत्रियों का आगमन इचाक के लिए ऐतिहासिक है ज्यादा से ज्यादा लोग बोधी बगिया में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बरकट्ठा विधानसभा के ज्यादा से ज्यादा लोग आवे और लाभ उठावे।
डॉ मेहता ने मिडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग किया कि उद्योग के अभाव में बेरोजगार नौजवान अन्य राज्यों में रोजी-रोटी के लिए पलायन कर रहे है। पलायन रोकने के लिए उद्योग धंधा कल कारखाने का प्रत्यारोपण यहां करें। जिससे नौजवान बेरोजगार मिले और प्लान रुके । सरकार आपके द्वारा झारखंड सरकार का सराहनीय कार्य है। भ्रमण में मुख्य रूप से शिक्षा अध्यक्ष प्रो बीके मेहता कांग्रेस 20 सूत्री उपाध्यक्ष लालमोहन रविदास जगदीश राम मंडल अध्यक्ष चंद्रदेव मेहता गिरधारी महतो मौलाना मुख्तार पंचायत अध्यक्ष कुलदीप सुदीप धवल सरफुल हक नजीर मियां हाजी सिकंदर राजू मेहता राजेश सिंह सुनील मेहता भुवनेश्वर मेहता कांग्रेस स्वास्थ्य वि प्रभारी अविनाश मेहता जमुना मेहता सुरेश मेहता इत्यादि दर्जनों लोग सम्मिलित रहे

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
