

भुवनेश्वर: धनबाद जिला के चिरकुंडा चेंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव सह उधोगपति एवं अंतर्कथा मीडिया हाउस के बोर्ड ऑफ डाइरेक्टर के सदस्य
राजेश कुमार गुप्ता उर्फ पप्पू गुप्ता,ने भुनेश्वर में उड़ीसा के महामहिम राज्यपाल रघुवर दास से शिष्टाचार मुलाकात की।तथा अंग वस्त्र और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उनके साथ उधोगपति अरविंद साह, समाजसेवी दशरथ साव भी मौजूद थे। जिन्होंने रघुवर दास जी से मिलकर बधाई दी तथा झारखंड के लिए उंन्हे गौरव बताया।

उन्होंने भुवनेश्वर स्थित राजभवन पहुंचकर उड़ीसा के राज्यपाल महामहिम रघुवर दास से औपचारिक मुलाकात की, तथा राज्यपाल बनने को लेकर खुशी जाहिर किया।
राजेश गुप्ता ने बताया कि रघुवर दास जी का व्यक्तित्व और उनका कार्यशैली को झारखंड के उधमी कभी नही भूल सकते । उन्होंने अपराध मुक्त सुशासन दिया तथा हमेशा उधमी के हित मे फैसला लेते रहे।उनके कार्यकाल में अपराध मुक्त शासन था।राज्य के संसाधन का कहीं दुरूपयोग नही हुआ तथा उधमी का हर काम बहुत ही सुलभता से सभी कार्यालयों में सम्पादित होते रहे।
उनका सरल स्वभाव और राज्य के हर नागरिक की बातें सुनने का धैर्य से जनता हमेशा महसूस करती रही कि हम एक ऐसे सुशासक के समक्ष खड़े हैं जो हमारे बीच के हैं।आज भी वे अपने व्यस्तम कार्यक्रम के वावजूद समय निकाल कर आम लोगों से मिलते हैं।यह उनकी महानता है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
