• Sat. Apr 4th, 2026

महुदा में दुकान का ताला तोड़ नकदी सहित डेढ़ लाख का सामान ले उड़े चोर

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 12, 2023
crescent ad

 

*अंतर्कथा प्रतिनिधि*

धनबाद: महुदा थाना से चंद कदमों की दूरी पर स्थित एमके बैट्री सह टेन स्पोर्ट्स नामक दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी समेत करीब डेढ़ लाख रुपए के सामान की चोरी कर ली. घटना रविवार देर रात की है. पुलिस के पीछा करने पर चोर एक होटल के समीप पिकअप वैन छोड़कर भाग निकले. वाहन को जप्त कर पुलिस थाना ले आई.दुकान मालिक महुदा बस्ती निवासी मो. कलाम अंसारी ने घटना की लिखित शिकायत थाने में दी है. दुकानदार ने बताया कि वह रोज की तरह रात आठ बजे दुकान बंद कर घर चला गया. रात करीब एक बजे दुकान के बगल में रहने वाले रवि पांडेय ने फोन कर बताया कि दुकान का ताला टूटा हुआ है. सूचना मिलते ही वह तुरंत दुकान पहुंचा और घटना की सूचना महुदा थाना को दी. पुलिस गश्ती दल ने चोरों की तलाश में निकल गया. पुलिस को देख चोर महुदा मोड़ स्थित तृप्ति होटल के पास पिकअप वैन छोड़कर भाग निकले. वैन बोकारो जिले के सिवनडीह की है.पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *