• Wed. Feb 18th, 2026

एसडीओ पारुल सिंह के एक्शन से बालू माफिया हुए भूमिगत, अवैध बालू भंडारण को किया जप्त, जानिए पुरा मामला

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Dec 9, 2023

आदित्यपुर: सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर और आर आई टी थाना क्षेत्र में बालू का अवैध उठाव काफी ज्यादा बढ़ गया था जिसमें बालू माफिया स्कूटी से बालू को बोड़े में भरकर निकासी करते थे. निकासी करने के बाद दूसरे स्थान में एकत्रित कर 407 एवं डाला टेम्पू से बेचा जाता था. जिसकी शिकायत लगातार एसडीओ पारुल सिंह को मिल रही थी. गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को एसडीओ पारुल सिंह ने बड़ी
कार्रवाई करते हुए आरआईटी थाना क्षेत्र में हो रहे अवैध बालू के कारोबार का खुलासा किया है. जहां एसडीओ ने 32 नंबर के पास से होकर गुजर रहे खरकई नदी के तट से भंडारण कर रखे गए अवैध बालू जप्त किए हैं.

साथ ही बालू माफिया को चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं. एसडीओ की कार्रवाई के बाद बालू माफिया में हड़कंप मचा हुआ है. बता दे कि क्षेत्र में लगातार अवैध बालू भंडारण और उसकी बिक्री की सूचना मिल रही थी. जिसके बाद एसडीओ ने शनिवार को औचक छापेमारी की और भारी मात्रा में भंडारण कर रखे गए बालू पकड़े. इस दौरान गम्हरिया अंचलाधिकारी गिरेन्द्र टूटी भी मौजूद रहे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *