
*अबुआ आवास योजना में दिखी भिड़*
*महिला ग्रुप को 15 लाख का चेक प्राप्त हुआ*
दारू (हजारीबाग): प्रखंड अंतर्गत रामदेव खरिका पंचायत भवन मे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अबुआ आवास, राशन कार्ड, बिरसा सिंचाई कुप संवर्धन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालन विभाग, जेएसएलपीएस, सामाजिक सुरक्षा विभाग, सावित्रीबाई फुलो किशोरी समृद्धि योजना,राजस्व विभाग अंचल कार्यालय, खाद आपूर्ति विभाग,सहित कई योजनाओं का स्टॉल लगाया गया था। कुल 2301आवेदन प्राप्त हुआ जिसमें से सबसे अधिक अबूआ आवास को लेकर 286 आवेदन दिए गए। साईकिल के लिए डी बी टी 186 विद्यार्थियों को साइकिल के लिए 4500 रुपया का डेमो चेक मिला। महिला ग्रुप को ₹15 लाख का चेक मिला। भूमि म्यूटेशन शून्य रहा। कार्यक्रम में नोडल पदाधिकारी डेविड बलिहार, प्रखंड प्रमुख कुमारी श्वेता,20 सूत्री अध्यक्ष शशि मोहन सिंह, उपाध्यक्ष कैलाश पतिदेव, बीडीओ मनीष कुमार, अंचलाधिकारी अदिति गुप्ता, बीपीओ स्वाति वर्मा,मुखिया झरना देवी, कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष रिंकू कुमार, रोजगार सेवक तौसीफ आलम, मनोज शर्मा, प्रखंड के कई कर्मी के साथ साथ पंचायत के सैकड़ो लोग मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
