• Wed. Apr 15th, 2026

भारतीय मजदूर संघ फैक्ट्री एवं पोटरी एवं भारतीय जनता मजदूर संघ के जिला पदाधिकारियों की बैठक हुई संपन्न।

admin's avatar

Byadmin

Dec 10, 2021
crescent ad

रिपोर्ट अंतर्कथा ब्यूरो

दिनांक- 10 दिसंबर 2021 को भारतीय मजदूर संघ फैक्ट्री एवं पोटरी धनबाद जिला पदाधिकारियों द्वारा भारतीय मजदूर संघ जिला अध्यक्ष श्री बलदेव महतो, जिला मंत्री धर्मजीत चौधरी, संगठन मंत्री उमेश चंद्र मिश्रा एवं जिला प्रभारी पंकज सिंह का जोरदार स्वागत तालडंगा हाउसिंग कॉलोनी स्थित आवासीय कार्यालय में जिलाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार के नेतृत्व में किया गया एवं सभी गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में लोगों के बीच कंबल वितरण एवं श्रम कार्ड का वितरण किया गया। साथ ही निरसा प्रखंड, चिरकुंडा नगर पंचायत, एगयारकुंड प्रखंड एवं कलियासोल प्रखंड कमेटी गठन करने एवं फैक्ट्रियों में कार्यरत मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इस बैठक की अध्यक्षता अभिमन्यु कुमार के द्वारा किया गया एवं संचालन विकास उपाध्याय के द्वारा किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से संदीप यादव, राज मिश्रा, प्रदीप पंडित, रवि शंकर शर्मा, सूरज कुमार, चिन्मय घोष, सद्दाम हुसैन, साजिद आलम, सुनील पंडित, संतोष मिश्रा, प्रवीण यादव, सरबजीत सिंह, राहुल मोदी व अन्य दर्जनों लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *