
*अंतर्कथा प्रतिनिधि*

लखीसराय। जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखपुरा रामगढ़ चौक मुख्य सड़क पर परसामा गांव के समीप मंगलवार कि शाम अपने नानी घर से घूमने निकले एक युवक को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने पीठ में गोली मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी युवक को इलाज हेतु सदर हॉस्पिटल लखीसराय लाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा प्राथमिकी उपचार कर बेहतर इलाज को लेकर पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है। उक्त युवक की पहचान जमुई जिला के सिकंदरा निवासी रामेश्वर पासवान के 25 वर्षीय पुत्र मनोज पासवान के रूप में किया गया है जो अपने नानी घर औरे आया था घूमने हेतु बाइक से रामगढ़ चौक जा रहा था जहां रास्ते में परसामा गांव के समीप पहले से घात लगाए अपराधियों ने जान से मारने की नियत से युवक पर गोली चलाकर फरार हो गया। घटना की सूचना पर रामगढ़ चौक थाना अध्यक्ष अमित कुमार पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
