
*बस्ताकोला में मनाई गई डॉ भीम राव अम्बेडकर की पुण्यतिथि*

*अंतर्कथा प्रतिनिधि*

झरिया: बस्ताकोला स्थित अंबेडकर चौक पर आज 6 दिसंबर बुधवार को संविधान रचैता बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की 67 वी पुण्यतिथि को महा परिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया गया। जहा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रीमती सिंह ने कहा कि बाबासाहेब भारतीय संविधान के शिल्पकार होने के साथ-साथ सामाजिक समरसता के अमर पुरोधा थे। जिन्होंने शोषितों और वंचितों के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। आज उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें सादर नमन करती हूं। उन्होंने कहा कि अंबेडकर एक प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, प्रख्यात न्यायविद थे। जिन्होंने जाति प्रतिबंध, सामाजिक अन्याय को समाज से जड़ से दूर करने का भरसक प्रयास किया और इसमें अपना योगदान दिया। इस दौरान प्रदेश आईटी सेल प्रभारी बप्पी बाउरी, महामंत्री संतोष रवानी, उपाध्यक्ष रामदेव शर्मा, मंत्री अनित सिंह, ओबीसी अध्यक्ष मंडल कुंदन यादव, रंजीत दास, ईश्वर प्रसाद, आकाश पासवान, विजय चंदवंशी, अफजल अंसारी, चिंटू शर्मा, संजय रवानी, मनोज गोप, पप्पू पासवान, देशराज चौहान, राजू दास, अरुण पासवान, कारु सिंह उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some

Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
