
*अंतर्कथा प्रतिनिधि*

झरिया: 3 दिसंबर से 9 दिसंबर तक भागा मंडल अंतर्गत आदर्श समिति अयोध्या नगरी द्वारा सात दिवसीय श्री राम चरित मानस यज्ञ अनुष्ठान के चौथे दिन आज बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह अयोध्या नगरी पहुंची एवं भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप की विधिवत पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया वही अयोध्या उत्तर प्रदेश से आए कथावाचक आचार्य मनीष शुक्ला (भइया जी) से मिल उन्हे सम्मानित किया वही महिला सदस्यों ने श्रीमती सिंह को पुष्प गुच्छ एवं चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया वही रामचरित मानस यज्ञ में उत्तरप्रदेश अयोध्या से आए कथावाचक आचार्य मनीष भइया द्वारा कहे जा रहे भागवत कथा का अनुसरण किया जहा इस दौरान यज्ञ स्थल का माहौल भक्तिमय बना रहा इस दौरान मौके पर मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष भैरव हाड़ी उपाध्यक्ष छोटेलाल हाड़ी प्रेम हाड़ी कोषाध्यक्ष राजकुमार हाड़ी टिंकू हाड़ी राजेंद्र हाड़ी मनोज सिंह दिनेश हाड़ी राकेश सिंह शंकर हाड़ी राना साव बच्चा गिरी के अलावा सैकड़ों की संख्या में स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे।

There is no ads to display, Please add some

Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
