• Wed. Sep 24th, 2025

हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा नरसिंह मंदिर तथा विभिन्न जगहों में किया गया कंबल का वितरण।

ByAdmin Office

Nov 28, 2023

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 101 कंबल का विभिन्न जगहों पर किया गया वितरण।

यह सेवा का कार्य निरंतर रूप से चलता रहेगा :– चंद्र प्रकाश जैन।

हजारीबाग

शहर के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाले हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा लगातार सेवा का कार्य किया जा रहा है इसी क्रम में जब सारा जहां ठंड से अपने घरों में कैद हो जाते हैं, ऐसी परिस्थिति में असहायों को होती है काफी परेशानी, पूरी रात एक चादर में बिता देते हैं वो लोग उनके दर्द को समझने के लिए कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर नरसिंह स्थान मंदिर में असहाय, बिरहोर, गरीब लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया वहीं शहर के कई अन्य इलाकों में भी कंबल का वितरण किया गया, कार्तिक पूर्णिमा के दिन हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा 101 कंबल का वितरण किया गया। यूथ विंग के द्वारा पहली पाली में 500 कंबल मांगे गए थे जिसमें करीब 251 से भी अधिक कंबल का वितरण कर दिया गया है।

मौके पर संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि मानव सेवा करना परमधर्म है। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 101 लोगों को कंबल का वितरण किया गया है, यह सेवा निरंतर रूप से चलते रहेगी। साथ ही कहा लोगों की सेवा करने से काफी खुशी मिलती है।

मौके पर :– संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन,सचिव संजय कुमार, उपाध्यक्ष विकास केसरी, कोषाध्यक्ष रितेश खण्डेलवाल,जयप्रकाश खण्डेलवाल,विकास तिवारी सहित कई लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *