• Wed. Sep 24th, 2025

पूर्वांचल एवं मिथिलांचल छठ पूजा समिति द्वारा खिजराबाद तैमूर नगर स्थित यमुना तट पर दिया गया छठ पूजा के अवसर पर अर्घ्य

ByAdmin Office

Nov 20, 2023

दिल्ली के यमुना किनारे छठ पूजा पर उमड़ा बिहार और पूर्वांचल,भक्ति और आस्था का रहा अनुपम छटा

रिपोर्ट-विष्णु देव मंडल/बालाकांत मंडल(दिल्ली)

नई दिल्ली : पूर्वांचल एवं मिथिलांचल छठ पूजा समिति द्वारा हिंदुस्तान की राजधानी दिल्ली के दिल कहे जाने वाले न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित खिजराबाद तैमूर नगर स्थित यमुना जी के किनारे घाट पर छठ पूजा के अवसर पर सुबह और शाम का अर्घ्य दिया।
इस अवसर पर लगा दिल्ली के यमुना तीर पर बिहार औरऔर पूरा पूर्वांचल उमर पड़ा।

यहां पर करीब पिछले 15 सालों से छठ पर्व का भव्य आयोजन किया जा रहा है । यहां पर कम से कम 25000 के संख्या में लोग एक साथ सूरज भगवान को अर्घ्य देते हैं! पूर्वांचल मिथिलांचल छठ पूजा समिति यहां पर बहुत ही शानदार तरीके से छठ पूजा का आयोजन करती आ रही है। जिसमें पूरा मिथिलांचल और पूर्वांचल समाहित हो जाता है ।

यहां पर बहुत ही जोश के साथ कार्यकर्ता दिन रात एक कर के घाट के निर्माण से लेकर रास्ते का साफ-सफाई , लाइट एवं बिजली की व्यवस्था करते हैं। साथ हीं महिला बृद्धा के लिए कपड़ा चेंज करने के लिए चेंजिंग रूम,मेडिकल डेस्क से लेकर पानी में कीटनाशक दवाई की व्यवस्था करते हैं।

पूजा समिति नाना प्रकार की सुविधा यहां पर उपलब्ध कराने में अपनी ओर से जी जान लगा देते हैं। पूजा समिति के पदाधिकारी और सभी छठ व्रती इसके लिए कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।

, यहाँ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम से लेकर विभिन्न प्रकार की झांकी दिखाई जाती है जिससे यहां का वातावरण बहुत ही मनोरम और आनंदमय हो जाता है। पूजा समिति के कार्यकर्ता किस प्रकार सुंदर से सुंदर रूप से पूजा संपन्न हो इसके लिए कई हफ्तों पहले से लग जाते हैं इसमें पूर्वांचल मिथिलांचल छठ पूजा समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार कर्ण, कोषाध्यक्ष मोतीलाल सिंह कार्यकर्ता बबलू शर्मा पवन यादव ,सी एन झा ,राम प्रसाद यादव अमन मंडल,के महासचिव पवन कुमार यादव सचिव शंकर कुमार वरिष्ठ कार्यकर्ता कामेश्वर मंडल ,विष्णु देव मंडल ,शिव जी मंडल, शैलेंद्र कामत, अमर यादव, राम सकल यादव ,संजय यादव ,भोला यादव, गंगेश मंडल ,राजा मंडल ,ललित मंडल, और भी कई बुद्धिजीवी सीनियर पदाधिकारी के दिशा निर्देश पर कयकर्ता कंधा से कंधा मिलाकर  अपना योगदान देते रहे। यहां पर खास करके सांस्कृतिक प्रोग्राम का जो थीम रहता है वह छठ मैया का पूजा संबंधित तमाम तरह की झांकी और मिथिलांचल कलाकार द्वारा छठी मैया का गीत का कार्यक्रम बहुत ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया जाता है, इस पूजा के कार्यक्रम में कई हमारे विशिष्ट मेहमान जिसमें एमएलए से लेकर निगम पार्षद तक अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं जिसमें हमारे लोकल विधायक भाई अमानतुल्लाह और स्थानीय निगम पार्षद श्रीमान मनीष चौधरी से लेकर आम आदमी पार्टी के सुंदर सिंह पप्पू भाई अभिषेक विधुरी नरेंद्र बिधूड़ी प्रियंका शर्मा नितिन बिधूड़ी दीपक चौधरी या तमाम गणमान्य लोग घाट पर आकर लोगों का हौसला अफजाई करते हैं। जिसके लिये छठ पूजा समिति ने इन सभी गणमान्य लोगों को धन्यवाद दिया।

जिस तरह लोग अपने बिहार प्रदेश से 1200 किलोमीटर दूर दिल्ली में आकर अपने सनातन धर्म का उद्घोष करते हैं वह दिल्ली में रहने वाले लोगों को भी रोमांचित कर देता है,आस्था के पर्व महापर्व छठ पूजा के अवसर पर प्रतीत होता है कि देश की राजधानी दिल्ली में मानो एक लघु बिहार बस गया है।

दिल्ली में यमुना किनारे ऐसा कोई जगह नहीं जहां यमुना किनारे के घाट पर छठ पूजा पर ऐसा नजारा नज़र नही आये। ऐसा कोई पार्क नहीं ऐसा कोई मकान का छत नहीं ऐसा कोई सोसाइटी नहीं जहां पर छठ का यह महापर्व अपने आप में घटा नहीं विखेर रहा हो। इस पुनीत पावन पर्व के अवसर पर पूर्वांचल मिथिलांचल छठ पूजा समिति सभी भक्तों और सहयोग करने वाले आभार व्यक्त किया और इस आस्था के पर्व बधाई दिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *