• Sun. Feb 15th, 2026

स्वच्छता ही सेवा” , “मेरी माटी मेरा देश” , “प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना’ पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 18, 2023

 

दुमका। जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे राजनीतिक दलों के द्वारा जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए कार्यक्रमों का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। जहां झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्येक पंचायत में अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर अपनी पकड़ को मजबूत करने में लगी है वहीं भाजपा भी क्षेत्र में आए दिन कोई ना कोई प्रोग्राम आयोजित कर रही है।
इसी क्रम में बुधवार को शिकारीपाड़ा हाई स्कूल परिसर में “स्वच्छता ही सेवा ” “मेरी माटी मेरा देश ” “प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना” आदि विषयों पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के द्वारा किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद दुमका सुनील सोरेन शामिल हुए।
कार्यक्रम में पहुंचे सांसद सुनील सोरेन का संथाली रीति रिवाज से स्वागत किया गया।
सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने कई लोक कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया है जिसमें प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत गांव में रहने वाले बढ़ई, लोहार, दरजी, सुनार , राजमिस्त्री आदि को इस कार्यक्रम के तहत निबंधित कर आवश्यक उपकरण हेतु ₹15000 अनुदान तथा ट्रेनिंग एवं सर्टिफिकेशन मिलना है। यही नहीं ऐसे हुनरमंद लोगों को इस योजना के तहत बैंक से ₹100000 का न्यूनतम ब्याज पर ऋण की सुविधा मिलेगी जिसे चुकाने पर 2 लाख एवं अधिक रकम लोन के रूप में प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि भाजपा तथा प्रधानमंत्री के द्वारा चलाए जा रहे लोक कल्याणकारी योजनाओं की जागरूकता ग्रामीणों में फैलाएं ताकि लोग योजनाओं का लाभ उठा सके। कार्यक्रम में भाजपा के जिला एवं प्रखंड के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल हुए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *