• Sun. Feb 15th, 2026

उग्रवादी संगठन जेजेएमपी ने आज बुधवार को 24 घंटे के लिए किया बंद का एलान

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 18, 2023

लातेहार. उग्रवादी संगठन जेजेएमपी ने बुधवार को 24 घंटे के लिए पलामू प्रमंडल बंद की घोषणा की है. जेजेएमपी के प्रवक्ता कर्मवीर ने एक हस्तलिखित पर्चा जारी कर कहा कि जेजेमएपी के सुशील उरांव उर्फ बीरबल और अमरेश उरांव को मनिका थाना के मंधनिया गांव से डेढ़ माह पूर्व गिरफ्तार किया गया है. लेकिन, अब तक पुलिस ने दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया है.

इसके विरोध में संगठन ने पलामू प्रमंडल में 24 घंटे के बंद की घोषणा की है. पुलिस ने दोनों गिरफ्तार व्यक्तियों को जल्द न्यायालय में प्रस्तुत नहीं किया, तो संगठन पलामू प्रमंडल में अनिश्चितकालीन बंद की कार्रवाई करेगा. प्रेस वाहन, दूध वाहन व एबुलेंस को बंद से मुक्त रखा गया है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *