

बोकारो: झारखंड सरकार की एकमात्र ताप विद्युत संयंत्र तेनुघाट विद्युत निगम लिमिटेड के ललपनिया(बोकारो) स्थित तेनुघाट थर्मल पावर स्टेशन की दो नंबर यूनिट को कोयला अभाव के चलते सुबह नौ बजकर 18 मिनट पर बंद कर दिया गया है. इससे लगभग 160 मेगावाट बिजली का उत्पादन ठप हो गया है और आपूर्ति बाधित हुई है.

एक नंबर यूनिट से उत्पादन जारी है. जिससे 160 मेगावाट के करीब उत्पादन हो रहा है. विदित हो कि पिछले कई दिनों से परियोजना कोयला संकट झेल रहा था. सीसीएल पर्याप्त मात्रा में कोयला आपूर्ति नहीं कर रही थी. दो रैक की जगह महज एक रैक कोयला ही दिया जा रहा था.

इस स्थिति को देखते हुए निगम के एमडी अनिल कुमार शर्मा लगातार सीसीएल के सीएमडी से संपर्क में थे. पत्राचार भी किया. ऊर्जा विभाग के वरीय पदाधिकारियों को भी अवगत कराया. लेकिन पर्याप्त मात्रा में कोयला नहीं मिलने से स्थिति चरमरा गई और आखिरकार यूनिट दो को कोयला अभाव में प्रबंधन को बंद करना पड़ा है. जानकारी के मुताबिक, बकाया अधिक होने के कारण सीसीएल द्वारा कम कोयला दिया जा रहा है. सीसीएल का टीवीएनएल पर करीब 1400 करोड़ रुपए बकाया है.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
