• Sun. Feb 15th, 2026

जमुई से लापता हुआ नालंदा का युवक,परिजनों ने पुलिस से बरामद करने का लगाया गुहार

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 13, 2023

 

नालंदा जिले का एक युवक के जमुई से लापता होने को लेकर उसके परिजनों व सहयोगियों ने गुरुवार को सदर थाना में आवेदन देकर बरामदगी की गुहार लगायी.

बताया जाता है कि युवक मेला में झूला लगाने का कार्य करता था. आगामी दुर्गा पूजा के अवसर पर मुख्यालय स्थित पंचमंदिर में लगने वाले मेला में झूला लगाने के लिए अपने सहयोगियों के साथ जमुई पहुंचा था. लापता युवक नालंदा जिले का सिलाव निवासी जहिंद्र कुमार उर्फ बौद्धा है. सदर थानाध्यक्ष को दिये आवेदन में झूला संचालक बिक्रम कुमार ने बताया कि हमलोग मेला में झूला लगाने के लिए जमुई मुख्यालय स्थित पंचमंदिर आये थे. बीते बुधवार की शाम जहिंद्र उर्फ बौद्धा कुछ सामान खरीदने के लिए बाजार गया और देर रात तक वापस नहीं लौटा.

रातभर उसकी खोजबीन की गयी. लेकिन अभी तक वह नहीं मिला है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *