
बिहार में बड़ा रेल हादसा हुआ है। दानापुर-बक्सर रेलखंड पर रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार की देर रात लगभग 9.45 बजे 12506 डाउन नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस बेपटरी होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में ट्रेन के छह डिब्बे पटरी से उतर गए। एक डिब्बा दूसरे डिब्बे पर चढ़ गया। भोजपुर के एसपी प्रमोद कुमार ने अभी तक छह लोगों के मरने की पुष्टि की है।

वहीं रेलवे सूत्रों ने बताया कि 12 से अधिक डिब्बे पटरी से उतरे हैं। हादसे में करीब 100 की संख्या में यात्री घायल हुए हैं। रेलवे और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी व कर्मी राहत बचाव में जुटे

*बिहार में नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के दुर्घटना के समय क्या था मंजर:-*

बक्सर से ट्रेन ने करीब आधे घंटे की दूरी तय की होगी कि जोर की आवाज हुई. आवाज सुनते ही सभी यात्री सतर्क हो गये. दूसरे ही पल उन्होंने खुद को बोगी के अंदर गिरा पाया. एक यात्री ने बताया कि ट्रेन से जोरदार आवाज हुई और कई डब्बे पलट गये. कुछ बेपटरी हो गये. इसे समझने का मौका भी नहीं मिला. सब ओर से चीख-पुकार की आवाज आने लगी. कई लोग डब्बेसे बाहर निकलने की कोशिश रहे थे पर उनके दरवाजे लॉक हो गये थे.
दरवाजे को वे धक्का देकर खोलने की कोशिश कर रहे थे. पर उसके नहीं खुलने पर उनकी बदहवाशी बढ़ती जा रही थी.
महिलाएं और बुजुर्गों के चिल्लाने की आवाज हर बोगी से आने लगी. लोगों को कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि अचानक यह क्या हो गया? वह मदद की पुकार कर रहे थे. पर घटना के शुरुआती कुछ देर तक यात्री एक-दूसरे को ढांढ़स बंधा रहे थे. एक अधिकारी ने बताया कि घटना रघुनाथपुर स्टेशन पर पर हुई अगर किसी सुनसान जगह पर घटना हुई रहती, तो और परेशानी का सामना करना पड़ता.
स्टेशन होने के कारण राहत और बचाव का काम शुरू करने में ज्यादा देर नहीं हुई. स्टेशन के अधिकारियों ने स्थानीस प्रशासन को खबर की. इसके बाद रघुनाथपुर, डुमरांव, बक्सर, शाहपुर, आरा से अधिकारियों की टीम पहुंचने लगी. तब तक मौके पर आम लोग बड़ी संख्या में जुट गये थे और डब्बे में फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू कर चुके थे.
अलगअलग डब्बों की खिड़कियों के शीशे तोड़कर बड़ी संख्या में यात्रियों को बाहर निकाला गया. एक प्रत्यादर्शी ने बताया कि हर डब्बेसे मदद की पुकार आ रही थी. महिलाएं और बच्चों की चीत्कार से मुंह कलेजा को आ रहा था. सभी मदद मांग रहे थे. पीएमसीएच इमरजेंसी में घायलों के लिए 50 बेड आरक्षित करने के क्रम में इमरजेंसी के मरीजों को देकर रात 12 बजे हथुआ वार्ड में शिफ्ट किया. दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन के सकुशल यात्रियों को लाने के लिए विशेष ट्रेन दानापुर जंक्शन से रात 12 बजे चली. रात 1.30 बजे यह रघुनाथपुर से यात्रियों को लेकर वापस दानापुर के िलए रवाना हुई. आइजीआइएमएस और एम्स में 10-10 बेड और पीएमसीएच में 50 बेड किये गये रिजर्व .
*दुर्घटना के कारण कई ट्रैन के रूट बदले*
इस बीच सीमांचल एक्सप्रेस, गुवाहाटी राजधानी, विभूति एक्सप्रेस, पंजाब मेल समेत अन्य कई ट्रेनों का रूट बदला जा रहा है। वाराणसी से ही दूसरे रूट से ट्रेनों को किउल भेजा जा रहा है। 12149 दानापुर पुणे एक्सप्रेस दानापुर में ही खड़ी है। मौके पर राहत ट्रेन रवाना हो चुकी है। दानापुर डीआरएम जयंत कुमार चौधरी और सीनियर डीसीएम सरस्वती चंद्र मौके पर रवाना हो चुके हैं।
वहीं दुर्घटनाग्रस्त नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस में सवार आरा के बाबू बाजार निवासी अशोक ने बताया कि वह और उनके साथ आरा के ही सामाजिक कार्यकर्ता मंगलम की मां समेत तीन लोग रात करीब साढ़े आठ बजे विंध्याचल से सवार हुए थे। रात साढ़े नौ बजे अचानक जोरदार आवाज के साथ ट्रेन लड़खड़ाने लगी। आगे की बोगियां दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। उनके साथ की महिला को पैर व सिर में मामूली चोट है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही मंगलम चारपहिया वाहन लेकर हादसा स्थल पर पहुंचे और अपनी मां समेत साथ रहे आरा के लोगों को गाड़ी से लाया।
रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
पटना – 9771449971
दानापुर – 8905697493
आरा – 8306182542
कंट्रोल नंबर – 7759070004
तेजस्वी ने कहा ट्रेन दुर्घटना दुःखद, राहत व बचाव के दिए निर्देश :
वहीं राज्य के डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव ने डुमरांव में हुई रेल दुर्घटना को दुःखद बताया। उन्होंने कहा कि राहत और बचाव के निर्देश दिए गए है। बुधवार की देर रात को उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा कि दिल्ली से गुवाहाटी जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की बक्सर में कई बोगियाँ पलटने की दुःखद घटना पर आपदा प्रबंधन विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा बक्सर व भोजपुर के जिला पदाधिकारियों से वार्ता कर यथाशीघ्र घटनास्थल पहुँच राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने एवं घायलों की समुचित चिकित्सा व्यवस्था कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार तत्परता से पीड़ितों व घायलों के बचाव, राहत एवं उपचार कार्यों में जुटी है।
एडीजी रेलवे ने आईजी और एसपी को दिया कैंप करने का आदेश
बक्सर जिले के रघुनाथपुर स्टेशन के समीप हुये रेल हादसे को लेकर देर रात एडीजी रेलवे बच्चू सिंह मीणा ने अधिकारियों को मौके पर कैंप करने के निर्देश दिये। एडीजी ने रेल आईजी राजेश त्रिपाठी और एसपी अमृतेंदु शेखर ठाकुर को तत्काल रवाना होने को कहा। इसके बाद दोनों अधिकारी देर रात ही हादसास्थल पर पहुंच गये। एडीजी रेलवे ने कहा कि स्थानीय प्रशासन से उनकी टीम संपर्क में है। रेल पुलिस के अतिरिक्त जवानों को भी हादसास्थल पर भेजा गया है। जख्मी यात्रियों को हरसंभव मदद करने के निर्देश रेल पुलिस के अधिकारियों व जवानों को दिये गये हैं। रेल पुलिस की टीम स्थानीय ग्रामीणों के संपर्क में भी है ताकि जरूरत पड़ने पर उनसे भी सहायता ली जा सके। वहीं आसपास के रेल थानेदारों को भी राहतकार्य में लगाया गया है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
