• Mon. Mar 16th, 2026

छत्‍तीसगढ़ के लिए आम आदमी पार्टी की दूसरी सूची में 12 प्रत्याशियों के नाम घोषित

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 3, 2023

 

रायपुर (राज्य ब्यूरो)। आम आदमी पार्टी (आप) ने दूसरी सूची में 12 प्रत्याशियों के नाम जारी कर दिए हैं। दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय से सोमवार को जारी सूची में राजधानी की दो सीटों के साथ ही बिलासपुर में भी नाम तय कर दिया गया है। 12 प्रत्यााशियों में प्रतापपुर-राजराम श्याम, सारंगढ़-देवप्रसाद कोसले, खरसिया-विजय जायसवाल, कोटा- पंकज जेम्स, बिल्हा-जसबीर सिंह, बिलासपुर-डा. उज्ज्वला कराड़े, रायपुर ग्रामीण-तरुण वैद्य, रायपुर पश्चिम-नंदन सिंह, अंतागढ़-संतराम सलाम,केशकाल-जुगलकिशोर बोध,चित्रकोट-बोमाडा राम मंडावी, मस्तूरी-धरमदास भार्गव प्रत्याशी होंगे।

पहली सूची में थे 10 प्रत्याशियों के नाम

इससे पहले आप ने 10 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। दिल्ली और पंजाब के बाद आप के राष्ट्रीय नेताओं की नजर छत्तीसगढ़ पर बनी हुई है। दूसरी सूची जारी होने के बाद आप के प्रदेश प्रभारी संजीव झा मंगलवार को चुनावी तैयारियों पर प्रभारियों की बैठक लेंगे। अब तक 22 प्रत्याशियों को आप ने टिकट दे दिया है। इससे पहले पार्टी ने दंतेवाड़ा, नारायणपुर, अकलतरा, भानुप्रतापपुर,कोरबा,राजिम,पत्थलगांव, कर्वधा,भटगांव और कुनकुरी सीट पर प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाई थी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *