• Sat. Mar 21st, 2026

केंदुआपुल मुख्य मार्ग अतिक्रमणकारियों के कब्जे में सुधि लेने वाला कोई नहीं

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 16, 2023

धनबाद नगरनिगम की वार्ड संख्या 12 अंतर्गत धनबाद बोकारो NH32 मुख्य मार्ग केंदुआपुल में इन दिनों अतिक्रमणकारियों के कब्जे में हो गई है। सुबह से लेकर दोपहर तक गर्मी और धूप को लेकर तो आंशिक रूप से मुख मार्ग अवरुद्ध होती है किंतु दोपहर के बाद मुख्य मार्ग के दोनों ओर गाड़ी सब्जी कपड़ा विक्रेताओं का अतिक्रमण जोरों पर लगी रहती है यहां तक की शटर वाले दुकानदारों ने मुख्य मार्ग के दोनों ओर बने फुटपाथ को भी अपने कब्जे में कर लिया है। एवं जिस दुकान के सामने फुटपाथ के लोग दुकान लगाते हैं वहां सब्जी फल या अन्य प्रकार के विक्रेताओं से तथा कथित दुकानदारों द्वारा बंधी बंधाई रकम की सप्ताहिक वसूली की जाती है। और मुख्य मार्ग रात 10:00 बजे तक अतिक्रमित रहती है इसके साथ ही यहां के दुकानदारों द्वारा प्रतिबंधित पॉलिथीन की इस्तेमाल भी ग्राहकों के साथ बेखौफ की जा रही है। मार्ग पर अतिक्रमण होने से कई बार यहां जानलेवा सड़क दुर्घटना घट चुकी है एवं लोग मौत के मुंह में समा गए हैं उसके बावजूद भी यहां मुख्य मार्ग अतिक्रमण मुक्त नहीं हो रही है। जबकि यहां प्रत्येक दिन संध्या गस्ती में पुलिस की गाड़ियां घूमती है और मुख्य मार्ग का यह नजारा उन्हें भी देखने को मिलता है। इसके अलावे धनबाद नगर निगम के कर्मचारी अधिकारी भी इस मार्ग से गुजरते हैं परंतु वे अब तक अतिक्रमण मुक्त के प्रति मुक दर्शक बने हुए हैं जिससे केंदुआपुल से लेकर सिनेमा हॉल तक धनबाद बोकारो का यह मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण लगी रहती है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले को लेकर केंदुआपुल चेंबर के लोग भी अब तक सामने नहीं आ रहे हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *